फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Host Deoria on top in pool

Deoria News: पूल में टॉप पर मेजबान देवरिया, कड़ी टक्कर में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज को दी शिकस्त

Fri, 03 Feb 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Host Deoria on top in pool
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपन हॉकी महिला स्टेट प्रतियोगिता में शुक्रवार का दिन मेजबान देवरिया टीम के नाम पर रहा। प्रतियोगिता की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज को कड़ी टक्कर में 2-0 से हराकर पूल ए में नंबर एक पर पहुंच गई। तीन जीत के साथ ही उसके छह अंक हो गए हैं और इसके साथ ही सेमीफाइनल की होड़ में सबसे मजबूत दावेदार हो गई है।
विज्ञापन

खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के तत्वावधान में एवं खेल कार्यालय व जिला हॉकी संघ की देखरेख में चल रही प्रदेश स्तरीय ओपन महिला आमंत्रण प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। शुक्रवार को पहला मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर एवं बस्ती के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज ने बस्ती टीम को हर क्षेत्र में मात देते हुए एकतरफा 12-0 के अंतर से जीत हासिल की। कॉलेज की ओर से छठवें, 15वें व 23 मिनट में कंगना ने लगातार तीन गोल किए। उधर 10वें, 19वें, 25 वें 39वें व 40वें मिनट में रश्मि ने लगातार पांच गोल कर बस्ती टीम की कलई खोल दी। 21 वें व 35 वें मिनट में गिन्नी अब्बी, 30वें मिनट में रेणुका व 43वें मिनट में नंदिनी ने गोलकर टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। दूसरा मैच प्रयागराज और झांसी के बीच खेला गया। इसमें झांसी ने 6- 0 से जीत दर्ज की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। मैच में झांसी की तरफ से 16 वें, 33वें व 58वें मिनट में मोहिनी ने लगातार तीन गोल किए। पांचवें मिनट में काजल, 18वें मिनट में नाजिया व 20वें मिनट में जोया खान ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। तीसरा मैच सहारनपुर बनाम अयोध्या के मध्य खेला गया। जिसमें कड़ी टक्कर के बावजूद दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर पाई। तीसरे मैच के मुख्य अतिथि एडीएम वित्त व राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह रहे। चौथा मैच लखनऊ छात्रावास और मऊ के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ छात्रावास ने 2-1 के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की। चौथे मैच की मुख्य अतिथि व्यवसायी रीना केडिया ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल शुरू कराया। लखनऊ छात्रावास की तरफ से 16 वें मिनट में मान्या व 36 वें मिनट में श्रद्धा ने गोल किया, मऊ की ओर से एकमात्र गोल 17 वें मिनट में नीलम ने किया। पांचवां मैच देवरिया और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया। बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में देवरिया ने 2- 0 की से जीत हासिल की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पं.गिरीश चंद तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय किया। मैच के दौरान दोनो टीमों एक दूसरे पर हावी होकर खेली और 15-15 मिनट में दोनो हॉफ में कोई गोल नहीं हुआ। 35वें मिनट में देवरिया की पलक ने व 45 वें मिनट में साक्षी कुमारी ने गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। उधर छठवां मैच बस्ती बनाम अयोध्या के बीच खेला गया। जिसमें अयोध्या की टीम ने 1-0 से बाजी अपने नाम की। इस मैच के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय जायसवाल अज्जू रहे। अयोध्या की तरफ से एकमात्र गोल 57वें मिनट में आकांक्षा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed