Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hope for virtue in every dip

Deoria News: हर डुबकी में पुण्य की आस...घाटों पर उल्लास

Wed, 25 Nov 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hope for virtue in every dip
बरहज सरयू नदी तट पर स्नान के लिये उमड़ी भीड़
देवरिया। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को जिले के विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं ने सरयू, छोटी गंडक और खनुआ नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। विभिन्न घाटों पर मेले का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। बरहज संवाद के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी के थाना, बरहना, आरती, सीता और परशुराम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से दोपहर तक हर-हर गंगे और नमामि गंगे के जयकारे गूंजते रहे। करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य किया और मेले में खरीदारी की। नदी का पानी पक्के घाट से करीब 100 मीटर दूर होने के कारण श्रद्धालुओं को रेत में पैदल चलकर पहुंचना पड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। बघौचघाट : खनुआ नदी के घाटों पर उमड़ी भीड़ : बघौचघाट संवाद के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर खनुआ नदी के बाबा भागवत दास, पकहां और बिहार के घूरना कुंड घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सोमवार शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को देवरिया, कुशीनगर और बिहार से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्नान के बाद पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। घाटों पर लगे मेले में लोगों ने घरेलू सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी की।
बच्चों ने झूले का आनंद लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। तरकुलवा : छोटी गंडक और खनुआ नदी में किया स्नान : तरकुलवा। कार्तिक पूर्णिमा पर छोटी गंडक, त्रिमुहानी और खनुआ नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वृंदावन उत्तरबाहिनी, सोनहुला रामनगर, बालपुर श्रीनगर, मैनपुर, गंगाधर बाबा, त्रिमुहानी और सपही घाट पर भोर से ही स्नान शुरू हो गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। नदी तट पर तुलसी की पूजा और आरती भी की गई। बसंतपुर धूसी, मुसहरी सहित कई स्थानों पर मेले लगे। लोगों ने घरेलू सामान और खानपान की वस्तुओं की खरीदारी की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ भ्रमण करते रहे। संवाद
भागलपुर : काली चरण घाट पर भोर से जुटे श्रद्धालु : भागलपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी के काली चरण घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भोर चार बजे से भाटपाररानी, भटनी, लार और सलेमपुर क्षेत्र के लोग स्नान के लिए पहुंचने लगे। स्नान के बाद भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा कर दान-पुण्य किया।

श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनी। घाट पर लगे मेले में पूजा सामग्री, मिठाई, खिलौने और घरेलू सामान की दुकानों पर भीड़ रही। सुरक्षा के लिए चार नावों पर गोताखोर तैनात किए गए थे। मईल एसओ विकास नाथ के नेतृत्व में पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed