फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Home science studies for the whole year, mathematics appeared in the admit card

Deoria News: पूरे साल की गृहविज्ञान की पढ़ाई, प्रवेश पत्र में आया गणित

Wed, 26 Feb 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Home science studies for the whole year, mathematics appeared in the admit card
देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षा के पूर्व आवेदनों को भरने में खूब गलतियां की हैं। इसका खामियाजा अब छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। किसी छात्र को छात्रा बना दिया गया है। विषयों को भी भरने में विद्याल स्तर से की गई गड़बड़ी परीक्षार्थियों को परेशान कर रही हैं। मंगलवार को कुछ ऐसा ही मामला डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में पहुंचा। हैरानी की बात यह रही कि बोर्ड परीक्षा के बीच में संबंधित छात्रा की समस्या को दूर कराने की बजाय अधिकारी उसे टालने में और विद्यालय स्तर की गलती बताकर अपना पल्ला झाड़ने में अधिक व्यस्त दिखे।
विज्ञापन

सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी स्व.कृष्ण मोहन पांडेय की पुत्री खुशी पांडेय यहीं के महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। इस विद्यालय का सेंटर इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज सलेमपुर में गया हुआ है। मंगलवार को कंट्रोल रूम पर दोपहर दो बजे अपने भाई के साथ पहुंची छात्रा ने बताया कि उसने पूरे साल गृह विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन उसके प्रवेश पत्र पर गृहविज्ञान की बजाय गणित आ गया है। इसकी सूचना जब विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी तो उन्होंने अब गणित की ही परीक्षा देने की बात कह लौटा दिया। ऐसे में उसे अपना पूरा एक वर्ष खराब होने का खतरा दिख रहा है और व इसे लेकर काफी तनाव में आ गई है। उसने इसकी लिखित शिकायत कंट्रोल रुम के अधिकारियों से की तो यहां उपस्थित लोग उसे कभी यहां तो कभी वहां टकराने में अधिक व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed