{"_id":"66047643ea949a5f520ea2d9","slug":"holi-special-for-chhapara-anandvihar-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-122193-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच दौड़ेगी होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच दौड़ेगी होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
Thu, 28 Mar 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में भीड़ के चलते लिया निर्णय, 29 को छपरा तो 30 मार्च को आनंद विहार से करेगी प्रस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। छपरा रेलवे स्टेशन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक जोड़ी होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। यह निर्णय होली पर्व के बाद दिल्ली को जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने लिया है। यह ट्रेन 29 मार्च को शाम 5:45 बजे छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी, फिर आनंद विहार से 30 मार्च को 2:45 बजे छपरा के लिए आएगी। होली स्पेशल ट्रेन चलने से छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की राह आसान हो जाएगी।
होली पर्व मनाने दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब आदि शहरों से घर पहुंचे लोग अब अपने गंतव्य को जाने लगे हैं। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। इसको देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक जोड़ी ट्रेन होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन छपरा रेलवे स्टेशन से 29 मार्च की शाम 5:45 बजे, सिवान से 6:30 बजे, देवरिया से 7:35, गोरखपुर से 8:55, खलीलाबाद से 9:37, बस्ती से 10:04, गोंडा से 11:35, बुढ़वल से 12:42, सीतापुर से 3:05, बरेली से 6:50, मुरादाबाद से 8:25 बजे छूटकर अगले दिन 11:50 बजे दोपहर को आनंद विहार पहुंचेगी। पुनः 30 मार्च को अपराह्न 2:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर, मुरादाबाद 5:55, बरेली 7:15, सीतापुर 12:15, बुढ़वल से 2:28, गोंडा से 3:30, बस्ती से 4:43, खलीलाबाद से 5:14, गोरखपुर से 6:25, देवरिया से 7:25, सिवान से 8:30, छपरा पर रेलवे पर 31 मार्च सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के नौ, एसी थर्ड दो, एसी द्वितीय व प्रथम के एक सहित 23 कोच लगाए जाएंगे। वाराणसी डीआरएम के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि होली के पर्व के बाद ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनों को चलाया जाएगा।