फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   holi played

Deoria News: अबीर-गुलाल से हुए सरोबार, रंग खेलकर दी होली की बधाई

Thu, 28 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
holi played
...फोटो समाचार
विज्ञापन

दो दिनों तक जिलेवासियों ने मनाया होली का त्योहार
युवकों की टोलियों ने गीत संगीत के बीच मचाया धमाल, घर आए मेहमानों की हुई खूब आवभगत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में मंगलवार को उत्साह व उमंग के साथ होली पर्व मनाया गया। युवाओं की टोलियों ने घूम-घूमकर एक-दूसरे को बधाई दी। बच्चों ने साथियों संग घर से लेकर मोहल्ले तक पिचकारियों में रंग भर कर हर आने जाने वालों को भिगोया। घरों में महिलाओं व युवतियों ने गीत संगीत के बीच पर्व का आनंद लिया। शाम को निकले लोगों ने अबीर लगाकर बड़़ों से आशीर्वाद लिया और पर्व की बधाई दी। घर आए मेहमानों की लोगों ने खूब खातिरदारी की।
होली के मद्देनजर सुबह से ही जनपद में उल्लास का माहौल रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फाग गीतों के बीच शुरू हुआ उत्सव दोपहर तक जारी रहा। बच्चों का समूह सुबह से लेकर दोपहर तक पिचकारी में रंग भरकर आने जाने वालों पर रंगों की बौछार करते रहे। सबसे ज्यादा मस्ती युवाओं ने की। सबके चेहरे पर रंग-अबीर गुलाल पुते होेने से रंगीन व पेंट व वार्निश लगे होने से पहचानना मुश्किल हो गया था। कुछ युवाओं ने संगीत की धुन के बीच कपड़ा फाड़ होली भी खेली। मोहल्लों में घूम-घूमकर उन्होंने लोगों को हैप्पी होली बोला।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में युवतियों व महिलाओं ने समूह में घरों व मोहल्लों में जाकर होली खेली। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में युवतियों का समूह घर-घर जाकर पानी और रंगों की बौछार के बीच इस पर्व का आनंद लिया। शाम को नए कपड़े पहनकर लोग अपने मित्रों, शुभचिंतकों के घर पहुंचे। मेहमानों का स्वागत लोगों ने गर्मजोशी से किया और गुझिया, खस्ता, दही बड़ा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, नमकीन, पापड़, चिप्स, पकौड़ी, फल, सूखा मेवा के साथ ही नाॅनवेज पंसद करने वालों को उनके मनपसंद व्यंजन खिलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



होलिकोत्सव समिति की ओर से शहर में निकाली गई शोभायात्रा
होलिकोत्सव समिति की ओर से सुबह में मालवीय रोड से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें शामिल युवाओं ने रास्ते भर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए आने-जाने वालों को पर्व की बधाई दी। जगह-जगह इनका स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष अमित मोदनवाल, उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, मंत्री गोपाल मद्धेशिया, बैजनाथ सोनी, आशीष लाठ, अवनीश बरनवाल, श्याम सुंदर बरनवाल, हीरा वर्मा, राधा रमण, दीपक गुप्त, अमित वर्मा, अजय, राजू सोनी, अटल बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed