फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hiuva sammlan

हर ब्लॉक से पांच गांवों को गोद लें, विकास से कराएं संतृप्त

Sun, 30 Sep 2018 10:59 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 30 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
hiuva sammlan
कार्यक्रम को संबोधित करते राघवेद्र प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala
देवरिया। नगर पालिका सभागार में हिंदू युवा वाहिनी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें संगठन को और मजबूत बनाने और गांवों में संगठन तैयार करने के अलावा हिंदू एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से प्रत्येक ब्लॉक के 5-5 गांवों को गोद लेकर विकास योजनाओं से संतृप्त कराने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक व हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में हिंदुत्व का परचम लहरा रहा है। हियुवा कार्यकर्ता अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए मजबूती से जुटा है, लेकिन चुनौतियां उससे कहीं ज्यादा है। इन दिनों हिंदू समाज को बांटने की एक सुनियोजित तरीके से मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। प्रदेश की योगी सरकार ने डेढ़ वर्षों में जो विकास कार्य किया, वह किसी भी सरकार ने नहीं किया था। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं को लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी-सीएम योगी की लोकप्रियता से विरोधी एक हो रहे हैं। ऐसे में हियुवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की योजनाओं का पात्रों तक लाभ पहुंचाने में माध्यम बनें। इसके लिए 5-5 गांवों को गोद लें। जो ब्लॉक विकास से पहले संतृप्त होगा, वहां खुद प्रदेश इकाई भ्रमण पर आएगी। प्रदेश महामंत्री ई. पीके मल्ल ने कहा कि आज हियुवा कार्यकर्ता हिंदू समाज के लिए एक आदर्श हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हिंदुत्व के लिए उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि संगठित कार्यकर्ता ही हिंदू समाज को आगे बढ़ाता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, जिला संयोजक नीरज शाही, जिला मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार, सुरेंद्र चौरसिया, हरिशंकर मणि, अरुण कुमार सिंह, गिरधारी तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, लक्षमण, अमित मोदनवाल, दीपक सिंह, जितेंद्र भारत, सत्यम जायसवाल, रोशन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब संगठन से जुड़े निर्णय लेंगे प्रमोद सिंह 
देवरिया। प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने देवरिया जिले में संगठन से जुड़े फैसलों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह और चेयरमैन विनय जायसवाल को अधिकृत किया है। बताया कि स्थानीय होने के नाते इसमें अंतिम निर्णय प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed