{"_id":"6a908929e1f080da720965d8","slug":"sisters-love-reaching-their-brothers-with-just-one-click-deoria-news-c-208-1-deo1009-190304-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक क्लिक में भाई तक पहुंच रहा बहनों का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक क्लिक में भाई तक पहुंच रहा बहनों का प्यार
Fri, 28 Aug 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागलपुर। रक्षाबंधन का त्योहार भले ही भाई-बहन के अटूट प्रेम और परंपरा से जुड़ा हो, लेकिन राखी भेजने का तरीका अब आधुनिक हो गया है। बदलते समय के साथ बहनों ने राखी खरीदने और भेजने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मोबाइल पर पसंद की राखी चुनकर ऑर्डर किया जा रहा है, जिसके कारण राखी सीधे भाई के घर तक पहुंच रही है।
ऑनलाइन बाजार में इस बार राखियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। लकड़ी, चांदी, क्रिस्टल, मेटल, लाइट वाली और फोटो वाली पर्सनलाइज्ड राखियां बहनों को आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा राखी के साथ मिठाई, चॉकलेट, रोली-चावल और ग्रीटिंग कार्ड के कॉम्बो पैक भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
घर बैठे राखी पसंद करने के बाद भाई का पता दर्ज किया जा रहा है और निर्धारित समय पर राखी सीधे उसके घर पहुंच रही है। दूसरे शहरों में रहने वाले भाई-बहनों के लिए ऑनलाइन राखी भेजना सबसे आसान विकल्प बनता जा रहा है। बजट-फ्रेंडली पैक के अलावा ऑनलाइन मार्केट में 100 रुपये से ऊपर के पैक पर चॉकलेट और गिफ्ट के कॉम्बो ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन खरीदारी से बहनों को बाजार जाने, राखी पैक करने और फिर डाक या कूरियर करने की परेशानी से राहत मिल रही है। घर बैठे ही एक क्लिक पर भाई के घर राखी पहुंच रही है। दूर शहर रह रहे भाई-बहनों के लिए भी यह आसान तरीका हो गया है।
-- -- -- -- --
कोट--
मेरा भाई बाहर रहता है, हर बार उसका आना संभव नहीं है। अब ऑनलाइन सेवाएं शुरू होने से काफी सहूलियत हो गई है। ऑनलाइन राखी और मिठाई सीधे भेज देती हूं।
दिव्यांशा सिंह, प्रा स्वा केन्द्र भागलपुर
-- -- --
कोट
पहले भाई के पास राखी भेजने के लिए डाक या कूरियर का सहारा लेना पड़ता था। अब मोबाइल से ही पसंद की राखी सीधे उसके पते पर भेज देती हूं। यह तरीका काफी सुविधाजनक है।
ज्योति श्रीवास्तव, अध्यापिका- जिरासो
-- -- -- -- -
कोट
मेरा भाई मुंबई रहता है। परेशान थी कि राखी कैसे पहुंचेंगे, लेकिन आनलाइन राखी पहुंच गई है।
सीमा प्रसाद धरमेर
-- -- -- -
कोट
पहले डाक से भेजा जाता था।कभी पहुंच जाता था, कभी रक्षा बंधन के बाद पहुंचता था। अब आनलाइन सुविधा से आसानी से पहुंच जा रहा है।
प्रीति द्विवेदी लार रोड