फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   High tension wire broken supply halt

हाईटेंशन तार टूटा आपूर्ति ठप

Sat, 23 Jul 2016 10:24 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 23 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
High tension wire broken supply halt
बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
देवरिया। हाईटेंशन तार टूटने से शहर की 40 हजार आबादी को बिजली कटौती का सामना किया। कामकाज निपटाने पर लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। सुबह के समय पानी केेे लिए लोग तरस गए। इसके अलावा जंफर जलने से सैकड़ों उपभोक्ता हलकान रहे। दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद शहरवासियों ने सुकून की सांस ली। शहर के रेलवे क्रासिंग और भटवलिया के समीप शुक्रवार की रात 10 बजे हाईटेंशन तार टूट गया।
विज्ञापन



इसके चलते रामगुलाम टोला, गायत्रीपुरम और देवरही टोले में बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने किसी तरह रात का समय गुजारा। सुबह के समय पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हैंडपंप के पानी से जरूरी कामों को निपटाया। शनिवार की सुबह बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचें और तार को दुरुस्त करने में जुट गए। शनिवार को दोपहर एक बजे तार को जोड़ा जा सका।
विज्ञापन


इसके बाद मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। उधर, रामलीला मैदान सब स्टेशन से जुड़े हनुमान मंदिर फीडर का ब्रेकर दोपहर दो बजे जल गया। इसके चलते सैकड़ों घरों की बिजली कट गई। उमस और गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। बच्चों का रो-रोकर हाल खराब हो गया। घरवालों ने किसी तरह बच्चों को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed