फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   high fever of tirth purohit

छत्तीसगढ़ से रुद्रपुर लौटे तीर्थ पुरोहितों को तेज बुखार

Sun, 03 May 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
high fever of tirth purohit
छत्तीसगढ़ से रुद्रपुर आए तीर्थम पुरोहितों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य महकमें ढी टीम 11 लो? - फोटो : DEORIA
छत्तीसगढ़ से रुद्रपुर लौटे तीर्थ पुरोहितों को तेज बुखार
विज्ञापन

रुद्रपुर में कराया गया क्वारंटीन
क्वारंटीन सेंटर से 32 की घर वापसी
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। विभिन्न प्रांतों में तीर्थ स्थलों पर पुरोहित का काम करने वाले रुद्रपुर नगर के पंडा टोली के तीर्थ पुरोहितों की तेजी से घर वापसी हो रही है। रविवार को छत्तीसगढ़ से चलकर 11 लोग रुद्रपुर पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग में उन्हें तेज बुखार होने पर स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। यात्रा से लौटे बुखार से पीड़ित तीर्थ पुरोहितों की सोमवार दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बुखार नहीं उतरने पर उन्हें कोरोना टेस्ट को देवरिया भेजा जाएगा।

वहीं, क्वारंटीन सेंटर पर पहले से एकांतवास कर रहे 32 लोगों का 14 दिन पूरा होने पर उन्हें जांच के बाद जरूरी निर्देश देकर घर वापस भेज दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार रामाश्रय, एनटीआर राहुल गुप्त, एचईओ एलबी चौधरी, डॉ राजेश सिंह, डॉ सुशील मल्ल, पर्यवेक्षक विकास कुमार, सुरेंद्र शुक्ला और सतीश यादव ने घर वापसी कर रहे लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए। घर वापसी कर रहे लोगों से पौष्टिक आहार लेने और सफाई रखने को कहा गया। गैर प्रांतों से लोगों की घर वापसी को लेकर प्रशासन काफी चौकन्ना है। नई गाइडलाइन के अनुसार दूसरे प्रांत से आने वाले श्रमिकों को अब अपने घर पर 21 दिन होम क्वारंटीन करना है। रविवार को भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों मदनपुर, एकौना और पकड़ी बाजार क्षेत्र में करीब तीस श्रमिक दूसरे प्रांत से घर पहुंचे। एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि दूसरी जगह से लौट रहे श्रमिकों की जांच गंभीरता से की जा रही है। जिनको बुखार है, उन्हें क्वारंटीन सेंटर में डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा। बाकी स्वस्थ लोगों को होम क्वारंटीन में रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed