{"_id":"671c0f10a17f1313bf0023b8","slug":"hi-tech-arrangements-are-being-made-in-the-medical-college-patients-will-be-admitted-online-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-138470-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में हाईटेक हो रही व्यवस्था, ऑनलाइन भर्ती होंगे रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में हाईटेक हो रही व्यवस्था, ऑनलाइन भर्ती होंगे रोगी
Sat, 26 Oct 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था हाईटेक हो रही है। एचएमआईएस माॅड्यूल (हाॅस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम) कार्यक्रम के तहत आन लाइन प्रणाली लागू की जा रही है।
इसके मद्देनजर मरीजों के ऑनलाइन भर्ती और डिस्चार्ज की व्यवस्था दो नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रथम चरण में ओपीडी के सभी विभागों में यह व्यवस्था लागू होगी।
इसके बाद चरणबद्ध तरीके से हर जगह शुरू हो जाएगी। इस व्यवस्था के शुरू होने से सब कुछ पारदर्शी हो जाएगा, जबकि मरीजों व तीमारदारों को परेशान नहीं होना पड़ेगा और उनके समय की बचत होगी।
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में धीरे-धीरे ऑनलाइन की सुविधा बढ़ाई जा रही है। मरीजों के आन लाइन भर्ती और डिस्चार्ज के लिए तैयारी कर ली गई है। चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि समस्या न आए। सबसे पहले नवीन ओपीडी के सभी विभागों में यह प्रक्रिया लागू की जाएगी। इसके लिए सभी विभाग के अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था दीपावली बाद दो नवंबर से लागू की जानी है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास ही भर्ती और डिस्चार्ज काउंटर भी स्थापित किया जाएगा। ओपीडी में मरीज को दिखाने के बाद जरूरत होने पर भर्ती कराने के लिए काउंटर पर जाकर आन लाइन भर्ती कराना होगा। इसके बाद वहीं से मरीज वार्ड में चला जाएगा। अभी ओपीडी के विभिन्न विभागों के मरीज को भर्ती होने के लिए इमरजेंसी में जाकर भर्ती की फाइल तैयार करानी पड़ती है। इसके बाद उन्हें संबंधित वार्ड में जाना पड़ता है, जिससे मरीजों और तीमारदारों काे परेशानी होती है। वहीं वार्ड बेड खाली न होने पर उन्हें मुश्किल होती है। आन लाइन भर्ती की सुविधा शुरू होने से मरीजों को सहूलियत होगी। व्यवस्था के लागू होने से यूपीएचएमआईएस पोर्टल पर बेड की उपलब्धता सहित मरीज का ब्योरा सहित अन्य जानकारी करने में आसानी होगी।

ग्रे हेडेड केनरी फ्लाईकैचर।

ग्रे हेडेड केनरी फ्लाईकैचर।