फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Heavy rain and hailstorm

Deoria News: तेज आंधी-बारिश के बीच गिरे ओले

Wed, 13 May 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and hailstorm
बनकटा। क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली और तेज आंधी बारिश के साथ जमकर ओले भी गिरे। इससे सब्जी की खेती करने वाले किसानों के माथे पर लकीरें खींच आई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की शाम अचानक आसमान में काले बादल घिर आए फिर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गयी।इससे कई गावों में शादी समारोह और मांगलिक कार्यक्रमों पर असर पड़ा।वहीं तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गए।क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।वहीं ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।शाम का समय होने के कारण खरीददारी के लिए घरों से निकले लोग जहां-तहां फंस गए। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से खासकर सब्जी और दलहनी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। भिंडी, लौकी, तरोई और अन्य सब्जियों की खेती करने वाले किसान फसल को लेकर चिंतित नजर आए। किसानों का कहना है कि तेज हवा और ओलों से फसलों की पत्तियां और फूल टूट गए हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed