{"_id":"69693119a5fa22cd170ed19f","slug":"hearing-on-nutan-thakurs-anticipatory-bail-plea-tomorrow-deoria-news-c-208-1-deo1009-172701-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कल
Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। इंडस्टि्रयल एस्टेट पुरवां में जमीन आवंटन में गड़बड़ी के आरोपों का सामना कर रहीं नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर 17 जनवरी को सुनवाई होगी।
वहीं जेल में बंद नूतन ठाकुर के पति और सह आरोपी पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका पर भी जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी। इंडस्टि्रयल एस्टेट पुरवां में जिले के एसपी रहते अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर के नाम से एक जमीन आवंटित की गई।
शुरू में इसे नूतन ठाकुर की जगह पर नूतन देवी के नाम पर दर्ज किया गया। वहीं अमिताभ ठाकुर का नाम भी गलत दर्ज हुआ। बाद में इसमें संशोधन करा दिया गया। करीब दो साल बाद इसको नूतन ठाकुर ने सरेंडर कर दिया, जिसे उद्योग विभाग ने संजय सिंह के नाम आवंटित कर दिया।
विज्ञापन
इस प्रकरण में एक प्राथमिकी देवरिया सदर कोतवाली में पिछले साल के आखिर में लखनऊ निवासी संजय शर्मा ने दर्ज कराई। इस मामले में एक अमिताभ ठाकुर न्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं। इस प्रकरण में जिला जज की अदालत में जमानत याचिका दाखिल है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। वहीं नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर भी 17 जनवरी को सुनवाई होगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि बहस की तैयारी कर ली गई है।