फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   health team inspected hot spot village harraiya

हॉट स्पॉट गांव का स्वास्थ्य टीम ने जाना हाल

Sat, 09 May 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
health team inspected hot spot village harraiya
देसही देवरिया के हरैया गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दूसरे दिन गांव में पहुंचे सीएमओ डॉ आल - फोटो : DEORIA
हॉट स्पॉट गांव का स्वास्थ्य टीम ने जाना हाल
विज्ञापन

देसही देवरिया। हॉट स्पॉट हरैया गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के दूसरे दिन भी अफसरों का डेरा रहा। गांव पहुंचे सीएमओ ने हालात का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। आस-पास के गांवों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
हरैया गांव में मुंबई से घर आए तीन लोगों में से एक युवक की बृहस्पतिवार देर रात जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर आसपास के गांवों को सील कर दिया गया। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों का डेरा गांव में जमा है। दोपहर में पहुंचे सीएमओ ने गांव का भ्रमण कर हाल जाना। साथ में मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश सिंह को आवश्यक निर्देश दिए और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। तीन सदस्यीय 21 स्वास्थ्य टीम गठित कर चार सुपरवाइजरों की मौजूदगी में संक्रमित गांव के अलावा आसपास के गांवों में भी हर घरों का सर्वे का कार्य जारी रहा। कोटेदार को लोगों के घर तक राशन पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। भटनी दादन, भटनी बुजुर्ग आदि गांवों को सैनिटाइज किया गया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि गांव का सर्वे किया गया। हालात सामान्य हैं। स्वास्थ्य टीम गांव में जमी है। साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
हरैया गांव में बाइक से पहुंचे तीन युवक
देसही देवरिया। मुंबई से ट्रक से आए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में शुक्रवार की देर शाम मुंबई से ही तीन युवक दो बाइक से गांव पहुंचे। जानकारी होते ही उन्हें गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में क्वारंटीन कर दिया गया। दो दिन पूर्व भी यहां बाइक से आए दो युवकों का सैंपल जिला अस्पताल में लेने के बाद गांव में क्वारंटीन कर दिया गया है। हरैया गांव में कोरोना की पुष्टि होते ही क्षेत्र के गांवों में भी सन्नाटा पसरा रहा। भटनी दादन, भटनी बुजुर्ग, पिपरा दौला कदम, समोगर आदि गांवों में शनिवार को सन्नाटा रहा। भटनी दादन गांव के प्रधान प्रतिनिधि जावेद खान ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव को सैनिटाइज कर सर्वे किया है। महामारी के इस दौर में सभी लोग अपने घरों में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 लोगों को किया गया क्वारंटीन
देसही देवरिया। इलाके में शनिवार को बाहर से आए 54 लोगों को क्वारंटीन किया गया। वहीं, चार लोगों को समय पूरा कर लेने के बाद क्वारंटीन से घर भेज दिया गया। देसही देवरिया क्षेत्र में शनिवार को बाहर से आए कुल 54 लोगों को संबंधित गांवों के क्वारंटीन सेंटरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर क्वारंटीन कराया। इसमें 18 लोग हरैया बसंतपुर विद्यालय में हैं। वहीं, अपना निर्धारित समय पुरा कर चुके चार लोगों की स्वास्थ्य जांच कर होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना को लेकर फिर शुरू हुई जेल में सतर्कता
देवरिया। कोरोना महामारी को लेकर जेल में एक बार फिर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ऐसा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की जेलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद किया जा रहा है। बाहर से आने वाले बंदियों और बंदी रक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
जिला जेल में 1500 के करीब बंदी और कैदी हैं। कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए न्यायालय की ओर से आवश्यक कार्रवाई कर लगभग 200 बंदियों को पिछले महीने आठ सप्ताह के पैरोल पर रिहा कर दिया गया। इससे जेल में बंदियों का भार कुछ कम हो गया है। वैसे जेल में कोरोना महामारी को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। इधर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की जेलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल गए हैं। इससे सतर्कता और बढ़ा दी गई है। बाहर के आने वाले बंदियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही बंदी रक्षकों की भी जांच कराई जा रही है। परिसर और बैरकों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। बंदियों को साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की सलाह दी जा रही है। कोरोना महामारी के लंबे अवधि तक बने रहने पर जेल में भी सतर्कता की विशेष जरूरत पड़ेगी। इस बाबत जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर जेल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अन्य प्रदेशों की जेलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से यहां भी खतरा है। इसलिए पहले से ही सभी को सतर्क कर दिया गया है। पूरी सावधानी से काम हो रहा है।
दूसरी जांच में दोनों युवक कोरोना निगेटिव मिले
देवरिया। मुंबई से एंबुलेंस में छिपकर आए दोनों कोरोना पॉजिटिव युवकों के दूसरी जांच में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य महकमा ने जहां राहत की सांस ली है वहीं, गांव वालों को छूट मिलने की उम्मीद जाग गई है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेंदहा गांव निवासी बीमार केदार को एंबुलेंस से लेकर तीन लोग मुंबई से 29 अप्रैल को देवरिया पहुंचे। इनमें रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव निवासी और तरकुलवा के भैंसा डाबर निवासी एक व्यक्ति भी एंबुलेंस से साथ आया। 30 अप्रैल को विशुनपुर कला का एक व्यक्ति कोरना से संक्रमित पाया गया। एक मई को गांव पहुंचकर अफसरों ने हॉटस्पॉट घोषित कर गांव को सील करा दिया था। संक्रमित के साथ सफर करने वालों में बाद भैंसाडाबर के एक व्यक्ति का सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भैंसा डाबर और फरेंदहा को भी हॉटस्पॉट घोषित करते हुए चारों ओर से सील कर दिया गया। संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती करा दिया गया था। जबकि इनके संपर्क में आए लगभग 130 से अधिक लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखकर सैंपल भेजा गया। हालांकि, इन दोनों के अलावा संपर्क में रहने वाले किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने से अब जिले में केवल एक कोरना पॉजिटिव युवक रह गया है। दोनों गांव के लोग एक सप्ताह से अपने घरों में कैद थे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि विशुनपुर कला और भैंसाडाबर गांव के संक्रमित व्यक्तियों की दोबारा जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीसरी बार जांच होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज से छोड़ा जाएगा।
संक्रमित के संपर्क में रहने वालों की दोबारा हुई जांच
46 के अलावा दो लोग अहमदाबाद और मुंबई से आए थे, किया गया आइसोलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना पाजिटिव के संपर्क में रहने वाले 48 लोगों के सैंपल शनिवार को जांच के लिए लिए गए। इसमें 46 लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहने वाले हैं। जिनका सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा गया। नाम में अंतर होने के कारण एक महिला का सैंपल नहीं हो सका।
हॉट स्पॉट भैंसा डाबर, विशुनपुर कला के कोरोना पाजिटिव तथा फरेंदहा गांव के मृतक केदार जायसवाल के संपर्क में रहने वाले लोगों को देवरिया के मैरिज हाल में क्वारंटीन किया गया है। 46 लोगों को दोपहर में एंबुलेंस से पुलिस की मौजूदगी में दोबारा जांच के लिए सैंपल गोरखपुर मेडिकल कॉलतेज भेजा गया। इसके अलावा लार निवासी एक युवक अहमदाबाद से आया था और मोहन मुंडेरा गांव में आए मुंबई के युवक की जांच कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इसके पूर्व संक्रमित के संपर्क में रहने वाले 25 से अधिक लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। लेकिन अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि 48 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसमें संक्रमित के संपर्क में रहने वाले 46 लोगों का दोबारा सैंपल भेजा गया है।

15 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
देवरिया। दो दिन पूर्व गोरखपुर मेडिकल जांच के लिए भेजे गए सैंपल में 15 लोगों की रिपोर्ट आई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। इसमें सात के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए थे। 80 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed