फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Head constable injured in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल घायल

Fri, 31 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 31 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Head constable injured in road accident
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र चौराहे के पास हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव (36) की बाइक बुधवार की शाम को अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बस्ती जिला के रहने वाले कृष्ण कुमार यादव की तैनाती वर्तमान में खुखुंदू थाने में है। वह बुधवार की शाम क्षेत्र से ड्यूटी कर थाने में आए। रात में करीब आठ बजे वह थाने से देवरिया जाने के लिए निकले थे। खुखुंदू क्षेत्र के परसिया मिश्र चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हेड कांस्टेबल की बाइक अनियंत्रित हो गई थी। गोरखपुर में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed