फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Having weighed up the cane imposed jam

गन्ना तौल शुरू नहीं होने पर जाम लगाया

Sat, 28 Jan 2017 11:37 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 28 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Having weighed up the cane imposed jam
नाराज गन्ना किसानों ने मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
कंचनपुर। प्रतापपुर चीनी मिल में पेराई सत्र बंद होने से किसान दर-दर भटक रहे हैं। परेशान गन्ना किसान शनिवार को तरकुलवा-बंजरिया मोड़ पर कसया-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। दिन में 12 बजे लगाया गया जाम ढाई बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जाम स्थल पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम, सचिव मनीष शुक्ला को किसानों ने घेर लिया। किसान बोले, जब तक तौल केंद्र शुरू नहीं होगा अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सेवरही चीनी मिल से ट्रक और तौल लिपिक के आने के बाद अधिकारियों का घेराव और जाम समाप्त हुआ। प्रतापपुर चीनी मिल में गन्ने की पेराई 17 जनवरी को अचानक बंद कर दी गई। पेराई बंद होने से पहले सभी तौल केंद्रों पर गन्ना लदी गाड़ियां काफी संख्या में खड़ी थीं। खेतों में भी किसानों ने गन्ना काट कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान 22 जनवरी को कंचनपुर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम के हस्तक्षेप के बाद प्रतापपुर चीनी मिल को आवंटित गन्ना सेवरही चीनी में हस्तांतरित कर दी गई। तौल केंद्रों पर तीन-चार दिनों तक क्षेत्र के किसानों का गन्ना तौला गया। इसके बाद तौल बंद हो गया। इंतजार के बाद जब किसानों ने सेवरही चीनी मिल के अधिकारियों से बात की तो कहा गया कि गन्ना मिल गेट पर लाना पड़ेगा। यह सुनकर गन्ना किसान भड़क गए।


शनिवार को उन्होंने कसया-देवरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed