फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Haritalika Teej: Bazaars full of excitement, married couples complete their preparations

हरितालिका तीज : बाजारों में रौनक, सुहागिनों ने पूरी कीं अपनी तैयारियां

Mon, 18 Sep 2023 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Haritalika Teej: Bazaars full of excitement, married couples complete their preparations
- पूजन सामग्री की खरीदारी करने उमड़े खरीदार, राघवनगर व अंसारी रोड पर मेंहदी लगवाने वालों की लगी रही कतार
विज्ञापन

- आज भक्ति भाव एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा पर्व

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अखंड सौभाग्य की कामना लिए सुहागिनें सोमवार को हरितालिका तीज पर्व मनाएंगी। रविवार को जोर-शोर से महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुटी रहीं। बाजार में भी सुहाग से जुड़े सामान एवं पूजन व प्रसाद सामग्रियों की जमकर बिक्री हुई। इसके चलते प्रमुख बाजारों में चहल-पहल ज्यादा रही।
ज्योतिषाचार्य पं. विवेक उपाध्याय व पं. शरद चंद मिश्र ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हरितालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष यह 18 सितंबर, दिन सोमवार को पड़ रहा है। इस व्रत को करने के कन्याओं को मनोनुकूल वर तथा विवाहित िस्त्रयों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन प्रात: काल में स्नानादि से निवृत होकर व्रती स्त्री को हरितालिका तीज व्रत का संकल्प करना चाहिए। दिन भर जल का भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। यह निर्जल उपवास व्रत है। यदि शारीरिक प्रतिकूलता है तो सुहागिनें आंशिक फलाहार का भी प्रयोग कर सकती हैं। पूरे दिन निराहार हरना चाहिए। सांयकाल में पुन: स्नान कर शुद्ध व उज्जवल वस्त्र धारण कर भगवान शिव व पार्वती का साविधि पूजा-उपासना करनी चाहिए। माता पार्वती को सुहाग का जोड़ा एवं भगवान शिव को धोती-कुर्ता आदि पांच वस्त्र चढ़ाने चाहिए। सौभाग्यवती स्त्री को 13 प्रकार के मिष्ठान भगवान शिव को अर्पण कर वितरित करना चाहिए। अंत में हरितालिका तीज व्रत की कथा का श्रवण करना उत्तम होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पार्वती ने अपने तप बल से शिव को प्राप्त किया था। उन्होंने भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को हस्त नक्षत्र में आराधना की थी। तभी से भाद्रपद शुक्ल पक्ष को िस्त्रयां पति की दीर्घायु के लिए तथा कुंवारी कन्याएं मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती चली आ रही हैं।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड आदि प्रांतों में भाद्रपद शुक्ल तृतीया के दिन महिलाएं सौभाग्य की रक्षा के लिए बड़ी श्रद्धा, विश्वास व लगन के साथ हरितालिका तीज का उत्सव मनाती है। व्रत के दूसरे दिन प्रात:काल में स्नान के बाद सौभाग्य द्रव्य, फल, वस्त्र आदि का दान करने के बाद ही जल ग्रहण करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



------
ब्यूटी पार्लरों में भी रही भीड़, पर्व के लिए दिए गए पैकेज

व्रत की तैयारी में जुटी सुहागिनें रविवार को ही सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर की ओर पहुंच गईं। मेहंदी लगाने वालों के यहां भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक महिलाएं आती रहीं। राघवनगर स्थित एक हेयर एंड मेकअप स्टूडियो की संचालिका प्रियंका राव ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर फेशियल, हेयर रिमूअल, वैक्सिंग, पेडीक्योर-मेनीक्योर, हेयर स्पा के लिए 1500 रुपये में विशेष आफर आने वालों को दिया गया।


------
थ्रीडी डिजाइन की मेहंदी की रही रही सर्वाधिक मांग
व्रत की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने रविवार को ही मेहंदी लगवाने में रुचि दिखाई। राघवनगर व अंसारी रोड में मेंहदी लगाने वालों के यहां शाम को अधिक भीड़ देखी गई। राघवनगर हनुमान मंदिर के निकट मेंहदी लगाने वाले रामा राजभर ने बताया कि थ्रीडी डिजाइन 500, मधुबनी 400 एवं राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी 1000 रुपये में लगाई गई। सबसे अधिक थ्रीडी डिजाइन पसंद की गई।
-----
स्पीकअप
--------

तीज व्रत से जुड़ी तैयारियों को रविवार को ही पूरा कर लिया गया। बाजार में पूजन सामग्री व फलों के दाम अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़े रहे।
- पिंकी सिंह, दानोपुर
--------
नए कपड़ों व आभूषणें की खरीदारी पहले ही कर ली गई है। मेहंदी रात में लगाकर अगले दिन पूरे विधि-विधान से व्रत को पूरा किया जाएगा।

- प्रियंका, न्यू कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed