{"_id":"5e613fb08ebc3ec7882615dc","slug":"harayana-made-wine-caught-salempur-news-gkp3437428146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई हरियाणा निर्मित 30 लाख की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई हरियाणा निर्मित 30 लाख की शराब
विज्ञापन
मेहरौना में पकड़ी हरियाणा निर्मित शराब
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा निर्मित 30 लाख की शराब पकड़ी
मेहरौना चेकपोस्ट पर मैंगो फ्रूटी के आड़ में छिपाकर ले जा रहे थे तस्कर
वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, मौके से चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। पुलिस ने शराब से भरा ट्रक बृहस्पतिवार को मेहरौना चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। मौके से चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से तीस लाख की हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। शराब मैंगो फ्रूटी की आड़ में बिहार ले जाई जा रही थी।
मेहरौना चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव, कांस्टेबल दिव्यशंकर राय, आशुतोष दुबे, धीरज तिवारी, अभय कन्नौजिया के साथ बिहार जाने वाली गाड़ियों की वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि मईल लार रोड के रास्ते हरियाणा के तस्कर शराब की खेप बिहार में ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस चेक पोस्ट का बैरियर गिराकर ट्रक के आने का इंतजार करने लगी। तभी कुछ देर बाद तेज रफ्तार एक ट्रक आते दिखाई दिया। पुलिस को सामने देखकर चालक ट्रक छोड़ कूदकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। तलाशी के दौरान ट्रक से पुलिस ने हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब को पुलिस थाने लेकर पहुंची। गिनती के दौरान 200 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब व दो हजार पेटी मैंगो फ्रूटी बरामद हुई। इसकी कीमत तीस लाख बताई जा रही है। पुलिस ट्रक के नंबर से तस्करों तक पहुंचने की कोशिश में है। इस बाबत चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव ने बताया कि तस्करों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही धंधे में शामिल लोग पकड़े जाएंगे।
भाटपाररानी स्टेशन से 34 बोतल बीयर के साथ दो गिरफ्तार
भटनी। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने 34 बोतल बीयर के साथ दो लोगों को पकड़ा। उनके खिलाफ भटनी जीआरपी में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को जीआरपी उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में टीम भाटपाररानी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रही थी। तभी दो लोग टीम को देखकर भागने लगे। सिपाहियों ने दोनों को दौड़ाकर कर पकड़ लिया। उनके पास से थैले में रखा 34 बोतल बीयर पकड़ा गया। दोनों की पहचान गुड्डू यादव, ओमप्रकाश निवासी शब्बलपुर नवका टोला थाना सोनपुर जिला छपरा के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने ट्रेन के रास्ते शराब तस्करी की बात स्वीकारी है। जीआरपी भटनी ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। इस बाबत जीआरपी एसओ बृजेश मौर्य ने बताया कि शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया है।