फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Happiness in the meeting of District Panchayat Board

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा

Sat, 01 Apr 2017 11:07 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 01 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Happiness in the meeting of District Panchayat Board
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मंच पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को हंगामेदार रही। एक माननीय के प्रतिनिधि की नसीहत के बाद सदस्यों में बीच नोकझोंक हुई। सफाई कर्मचारियों की तैनाती में मनमानी का आरोप लगाया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पानी का इंतजाम करने की मांग की गई। स्वास्थ्य, जल निगम, गन्ना विभाग, कृषि, समाज कल्याण विभाग के अफसरों से सवाल-जवाब हुए।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में सभागार में शनिवार को 11.40 बजे से बैठक शुरू हुई। परवेज आलम ने कहा कि इंसेफेलाइटिस से हजारों मासूम मौत के शिकार हो रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को गांवों में सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। फॉगिंग बेहतर तरीके से कराएं। रविप्रकाश सिंह ने बनकटा अस्पताल में डॉक्टर के नहीं बैठने का मसला उठाया। कहा कि इसके चलते मरीज रेफर नहीं होता है और एंबुलेंस भी नहीं लेकर जाती हैं।
विज्ञापन


राजन यादव ने कहा कि जिला अस्पताल में नर्सों की मनमानी से तीमारदार परेशान है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पीने का पानी तक नहीं है। गिरेंद्र ने भलुअनी इलाके के अस्पतालों जबकि धर्मेंद्र सिंह ने भटनी के डुमरी में अस्पतालों में गंदगी का मामला उठाया। इसके अलावा चकिया कोठी-बनकटा और एकौना में डॉक्टर के अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। रामप्रकाश यादव ने लार सीएचसी में कुत्ता काटने का इंजेक्शन नहीं होने है। कृपाशंकर उपाध्याय ने लोहिया आवास में पात्रों के रकम वापस होने का मुद्दा उठाया।कहा कि कमीशन नहीं मिलने पर सेक्रेट्री ने लाभार्थी को अपात्र घोषित कर  दिया। सदस्यों ने सेक्रेट्री के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। धर्मेंद्र सिंह ने माध्यमिक विद्यालयों में टॉयलेट का इंतजाम कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर दुबे ने कहा कि 66 गांवों में सफाई कर्मचारी नहीं है। इसके चलते नालियों में गंदगी है। उन्होंने एक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की बात कही। सीडीओ राजेश त्यागी ने बीएसए राजीव यादव को कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि जनता के नुमाइंदों का कॉल  रिसीव करें।
उनकी समस्याओं का निस्तारण भी करें। अरविंद सिंह ने एक सफाई कर्मचारी के वेतन बहाल कराने को कहा। शिवजी गोंड ने कहा कि ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


अशोक यादव ने भाटपाररानी और बनकटा इलाके में ओवरहेड टैंक की सप्लाई कराने को कहा। अधिशासी अभियंता जल निगम के जवाब पर सदस्य बिगड़ गए। सिधुआ, सलेमपुर मलकौली, सिरजम, रामनगर,जिरासो में पानी सप्लाई नहीं होने की बात सदस्यों ने की। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व सीताराम गुप्त, अपर मुख्य अधिकारी हरिओम नारायण चंद्र, विधायक जन्मेजय सिंह, विधायक कमलेश शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर सुधीर भारती, मुन्ना प्रसाद आचार्य, प्रेमलता सिंह, शकुंतला भारती, सरोज, जवाहर प्रजापति, केके तिवारी, अरविंद अकेला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने आवास आवंटन में मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आवास जारी करने में नियमों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed