फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hangama in police station

आरोपितों को छुड़ाने पहुंचे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य का थाने में हंगामा

Sun, 27 Dec 2020 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
hangama in police station
आरोपितों को छुड़ाने पहुंचे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य का थाने में हंगामा
विज्ञापन

लार। एक माह पूर्व किशोरी को घर से बहला-फुसला कर गायब करने के आरोपितों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। जानकारी होने पर पहुंचे एक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आरोपितों को छोड़ने के लिए दरोगा पर दबाव बनाया। दरोगा ने छोड़ने से इन्कार किया तो पैरवी में आए शख्स ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी दरोगा से नोकझोंक भी हुई। मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने आरोपितों को छोड़ दिया।

लार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का ही युवक एक माह पूर्व बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। रविवार को इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। उन्होंने बताया कि किशोरी और युवक दोनों नागपुर में हैं। हिरासत में लिए जाने की जानकारी पर पहुंचे गांव के ही एक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने दोनों को छोड़ने के लिए दरोगा पर दबाव बनाने लगा। जब दरोगा ने नहीं छोड़ा तो नाराज होकर उन्होंने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान दरोगा और क्षेत्र पंचायत सदस्य में नोकझोंक भी हुई। लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके बाद नाराज पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने दरोगा की शिकायत एसपी से करने की बात कह चले गए। बैकफुट पर आई पुलिस ने देर शाम हिरासत में लिए गए दोनों आरोपितों को छोड़ दिया। इस संबंध में मेहरौना चौकी इंचार्ज अमरनाथ सोनकर ने बताया कि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बेवजह आरोपितों को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed