{"_id":"65c52b63a7f339ac7201c966","slug":"hangama-in-birthday-party-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-118970-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जन्मदिन पार्टी में देर-रात तक बजा डीजे, घर पहुंची पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जन्मदिन पार्टी में देर-रात तक बजा डीजे, घर पहुंची पुलिस से झड़प
Fri, 09 Feb 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव का मामला
पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर किया चालान
पुलिस पर बेटी से अभद्रता कर उसका मोबाइल छीनने का आरोप
फोटो समाचार....
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव में बुधवार रात को एक परिवार में बच्चे के जन्मदिन पार्टी में डीजे बज रहा था। देर-रात तक डीजे बजाने और नृत्य के दौरान हंगामा होने की सूचना किसी ने पीआरवी को दी। पुलिस पहुंची तो नशे में धुत कुछ लोग सुरक्षा कर्मियों को अनाप-शनाप बकने लगे। पीआरवी ने इसकी सूचना थाने में दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह मयफोर्स पहुंच गए। पुलिस ने पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। उधर, परिवार की मुखिया ने पुलिस पर बेटी से अभद्रता करने और उसका मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव निवासी रामाश्रय प्रसाद के पोते हैप्पी उर्फ प्रिंस का बुधवार को जन्मदिन था। जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए बच्चे के पिता अरुण राव उर्फ शनि कुमार ने डीजे की बुकिंग की थी। देर शाम को दरवाजे पर डीजे लगा। लोग थिरकने लगे। रात तकरीबन 11 बजे तक नृत्य का प्रोग्राम चलता रहा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के मुताबिक, जन्मदिन पार्टी के दौरान देर-रात तक डीजे बजाने और नशे में हंगामा करने की सूचना पीआरवी को मिली। पीआरवी मौके पर पहुंची तो बहुत रात हो चुकी थी। डीजे बंद करने के लिए बोली तो रामाश्रय पक्ष पीआरवी से अभद्रता करते हुए छीना-झपटी करने लगे। फिर परिवारवालों और पुलिस में झड़प होने लगी।
उधर, पीआरवी ने मामला बढ़ते देखकर इसकी सूचना इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर मयफोर्स मौके पर पहुंचे और रामाश्रय प्रसाद और उसके बेटे अरुण राव उर्फ शनि को हिरासत में ले लिए।
विज्ञापन
रामाश्रय प्रसाद की पत्नी कालिंदी देवी का आरोप है कि बड़ी संख्या में दरवाजे पर पहुंची पुलिस ने पति और बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मेरी बेटी से अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि झड़प में एक मोबाइल फोन मिला था। उसे परिवार की मुखिया कालिंदी देवी को लौटा दिया गया है।
कोट.....
डीजे पर नृत्य कर रहे कुछ लोग शराब के नशे में धुत थे। वे आपस में हंगामा कर रहे थे। आसपास के लोगों को दिक्कत हो रही थी। किसी ने पीआरवी से शिकायत कर दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो कुछ लोग बदसलूकी करने लगे। बाद में पहुंची पुलिस ने पिता, पुत्र को हिरासत में ले लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस पर महिला से अभद्रता करने का लगा आरोप निराधार है।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर