फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   haj yatra

हज यात्रा : जिले में बनाए गए सात ई-सुविधा केंद्र और फैसिलीटेशन सेंटर

Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
haj yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। हज-2022 की घोषणा कमेटी ऑफ इंडिया ने कर दी है। लोगों की सहूलियत के लिए जिले के सात मदरसों में ई-सुविधा केंद्र और फैसिलीटेशन सेंटर बनाए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि हज यात्रा के आवेदन फार्म हज कमेटी आफ इंडिया, मुंबई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर व हज कमेटी आफ इंडिया के मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक का मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी आवश्यक है। जिस पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण होगा। आवेदन भरने के बाद आवश्यक प्रपत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर प्रिंटआउट (पीडएफ) निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन

हज के लिए आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के हेल्पलाइन नंबर 022-2210 70 70 (100 लाइंस युक्त) ऑटोमेटेड इनफारमेशन सेंटर पर कर सकते हैं। इसी क्रम में जिला स्तर पर अनुदानित मदरसा इस्लामिया महुआरी, पथरदेवा, मदरसा गौसिया अनवारूल उलूम मलसी खास पथरदेवा, मदरसा शेख साहबजादा दारूल उलूम नरायनपुर, बंजरिया, मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामिया कस्बा मदनपुर, मदरसा मकतब जामिया इस्लामिया कादरिया दारूल उलूम हतवा नकहनी भटनी, मदरसा दारुल उलम मोहम्मदिया रामनगर लार, मदरसा अरबिया रजाउल इस्लाम तेलिया कलॉ पर ई-सुविधा केंद्र व हज फैसिलीटेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed