फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hagama in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में भीड़ से व्यवस्था लड़खड़ाई, हंगामा

Tue, 04 Jun 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
hagama in medical college
- फोटो
विज्ञापन

- गर्मी से परेशान रहे मरीज और तीमारदार, करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीज बढ़ने के चलते सोमवार को भीड़ से व्यवस्था लड़खड़ा गई। लोगों को हर जगह एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर बिना लाइन के अंदर जाने को लेकर हंगामा हुआ। सुरक्षाकर्मियों व कर्मचारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एक तीमारदार के व्यवहार से डॉक्टर नाराज हो गए।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मतदान खत्म होने और अवकाश के बाद अस्पताल में काफी संख्या में सोमवार को मरीज पहुंचे। गर्मी को देखते हुए लोग सुबह पहुंच गए और आठ बजे से पर्ची काउंटर पर लंबी कतार लग गई, जो दोपहर 12.30 बजे के बाद तक रही। करीब 2725 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा तकरीबन 1500 पुराने मरीज भी फाॅलोअप के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लोग ओपीडी में मरीज पहुंचने लगे और कतार लगनी शुरू हो गई। मेडिसिन विभाग के दोनों कक्ष में सुबह 11.40 बजे लंबी लाइन रही। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट रहे थे। डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. गौरव, डॉ. विश्वजीत, डॉ. प्रांजल ने करीब 550 मरीजों का इलाज किया। इसमें सबसे अधिक पेट दर्द, बुखार के करीब 250 से अधिक मरीज रहे। उल्टी-दस्त के 50 और अन्य बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रोग विभाग में डॉ. अंबु पांडेय ने 95 मरीजों का इलाज किया। वहीं चेस्ट विभाग में भी भीड़ रही। डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 150 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें सांस व एलर्जी के अधिक मरीज रहे। वहीं चर्म रोग में डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा ने 210 मरीजों का इलाज किया। सर्जरी में भी कमोबेश हाल यही रहा। यहा भी लंबी कतार रही। डॉ. मानवेंद्र, डॉ. चंद्रमणि ने 150 से अधिक मरीजों का इलाज किया।
नेत्र विभाग में डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. आदिती, डॉ. आकांक्षा ने 250, कम्युनिटी मेडिसिन में 82 मरीजों का इलाज किया गया। आर्थों विभाग के तीन कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ रही। डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. शुभम, डॉ. शंभू ने 500 से अधिक मरीजों का इलाज किया। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान थे। इसी बीच करीब सुबह 10.45 बजे एक व्यक्ति मरीज को लेकर बिना नंबर के अंदर चला गया। इस पर कतार में खड़े लोग हंगामा करने लगे। डॉक्टर के पूछने पर वह तर्क करने लगा। इस पर डॉक्टर ने नाराजगी जताई और बगैर नंबर के आने पर इलाज न करने की बात कही। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत किया।
बाल रोग विभाग के डॉ. इकबाल ने 175 बच्चों का इलाज किया, जबकि पैथोलाॅजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह 11 बजे लंबी लाइन लगी थी। वहीं डिजिटल एक्स-रे के वेटिंग एरिया में मरीजों की भीड़ रही। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर 12.56 बजे रजिस्ट्रेशन के लिए बगल से एक व्यक्ति पर्ची देने लगा। जिस पर कतार में खड़े लोगों ने विरोध किया।

-----------------
वर्जन
अस्पताल में भीड़ बढ़ी है। इसके चलते परेशानी हुई। सभी को इलाज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों को व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग करने की जरूरत है।
- डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed