{"_id":"5fafabfc8ebc3e9ba007d744","slug":"grp-arrested-thief-deoria-news-gkp373216343","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, नकदी व आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, नकदी व आभूषण बरामद
विज्ञापन

देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन परिसर से शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने शातिर एक चोर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से नकदी, आभूषण व मोबाइल बरामद हुआ। वह मोबाइल बेचने की फिराक में था। उससे पूछताछ की जा रही है।
राजकीय रेलवे पुलिस देवरिया सदर थाने के उपनिरीक्षक मो. खुर्शीद खां अपने हमराही हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश गुप्ता, कांस्टेबल दिलीप कुमार व संदीप कुमार देव के साथ प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि संदिग्ध एक युवक स्टेशन परिसर स्थित एसबीआई एटीएम के समीप मौजूद है। वह चोरी की मोबाइल बेचने के फिराक में है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और एटीएम की तरफ बढ़ी। पुलिस टीम को देख युवक भागने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसमें कान की दो जोड़ी बाली, नौ सौ रुपये नकद, एक मोबाइल शामिल है। पूछताछ में उसने अपना नाम सलमान खां उर्फ मित्ते पुत्र साबिर खां निवासी महुअवा रूच्चापार, सदर कोतवाली बताया। इस संबंध में जीआरपी देवरिया के थानाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने बताया कि एक युवक को पकड़ा गया है, उसके पास से चोरी के आभूषण, नकदी व मोबाइल बरामद हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है।