फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   group marriage in medipatti

Deoria News: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे 21 जोड़े

Mon, 19 Feb 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
group marriage in medipatti
सामूहिक विवाह में लोगों ने दिया वर-वधू को दिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। वर-वधू को हजारों लोगों ने आशीर्वाद दिया। सभी वर-वधू को गृहस्थी का सामान और आभूषण देकर मुख्य यजमान सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने विदाई की।
सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू के 21 जोड़ों ने सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच सभी 21 नवदंपती ने अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूजे को स्वीकार किया।
विज्ञापन

एक-एक कर जब वर-वधू मंदिर पहुंचने लगे तो बैंडबाजा और ढोल-नगाड़े के साथ सभी उपस्थित लोग नाचने लगे। सभी वर-वधू को स्वर्ण और चांदी की अंगूठी और गृहस्थी का सामान देकर मुख्य यजमान सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव और गीता श्रीवास्तव ने विदाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर वधू को आशीर्वाद देने वालों में पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, गोरखपुर की पूर्व मेयर सत्या पांडेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, कृति श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, संजोली श्रीवास्तव, शैली श्रीवास्तव, मधुसूदन मणि त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
दिव्यांग नेहा ने भी लिए सात फेरे
देवरिया। मेदीपट्टी की नेहा पटेल मूक-बधिर है। उसने भी सामूहिक विवाह में सात फेरे लिए। नेहा ने कागज पर लिखकर बताया कि मैं इस आयोजन समिति को बधाई देती हूं कि मेरी जैसी बेटी का भी हाथ पीला कराया।

गोपाल राय के गीतों पर झूमे श्रोता



संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। सामूहिक विवाह में गोपाल राय के गीतों पर विवाह में शामिल लोग झूमने लगे। विवाह गीत से लेकर पारंपरिक लोग गीत गाकर गोपाल राय ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। शिव विवाह गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।




गोपाल राय ने विदाई गीत गाया। कहवा जालू ए बेटी घरवा के छोड़ के, दुवरा पर बाबू रोए अंगना में माई... इस गीत पर उपस्थित लोगों के आखों से आंसू छलक गए। वहीं, बलराम बाली ने भी अपने गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दूरदर्शन के कलाकार राकेश श्रीवास्तव ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान गिरजा प्रसाद श्रीवास्तव, उग्रसेन दूबे, मानवेंद्र त्रिपाठी, यतिजी महराज, पंडित अमरनाथ शुक्ल, रवि पाठक, सूर्यनारायण शुक्ल, सुभाष पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed