फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gram Panchayat investigation report to be given in a week, fortnight passed

एक हफ्ते में देनी थी ग्राम पंचायतों की जांच रिपोर्ट, बीत गया पखवारा

Wed, 20 Jan 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat investigation report to be given in a week, fortnight passed
एक हफ्ते में देनी थी ग्राम पंचायतों की जांच रिपोर्ट, बीत गया पखवारा
विज्ञापन

देवरिया। कार्यकाल पूरा होने के अंतिम माह में ग्राम प्रधानों ने पंचायत के खाते से जमकर निकासी की। जहां कई माह में एक ईंट तक नहीं रखी गई वहां भी 25 दिन के भीतर अचानक दस लाख रुपये से अधिक के काम हो गए। एक से 25 दिसंबर के बीच ग्राम पंचायतों के खाते से हुई अंधाधुंध निकासी से अधिकारी सकते में आ गए।
पंचायतराज विभाग की पड़ताल में 42 ग्राम पंचायतों ने दस लाख रुपये से अधिक निकासी की थी। तीन जनवरी को सीडीओ ने इन ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए 16 अधिकारी व तकनीकी सहायक नामित किए। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया था। पखवारा गुजर गया, मंगलवार तक महज चार अधिकारियों ने ही अपनी जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी है। बाकी 12 अधिकारियों को जांच के लिए गांव में जाने की फुर्सत नहीं मिली है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों ने दी है जांच रिपोर्ट
खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने बैतालपुर ब्लॉक के मेहरा, महुआडीह, कोइलगड़हा व जिला सेवायोजन अधिकारी ने अरईपार, मेदनापुर, विक्रम विशुनपुर ग्राम पंचायत की जांच पूरी कर ली है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भलुअनी ब्लॉक के परसिया बुजुर्ग, तेंदुआ, भलुअनी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने सदर ब्लॉक के बैरौना, बभनी, रघवापुर की जांच पूरी कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईलाइटर
- 09 ब्लॉकों में चल रही जांच।
- 42 ग्राम पंचायतों ने की है दस लाख से अधिक निकासी।
- 32 जांच अधिकारी व सहायक हैं नामित।
- 07 दिन में सीडीओ को देनी थी जांच रिपोर्ट।
कुछ अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट दे दी है। जिन्होंने नहीं दिया है उनसे बृहस्पतिवार को बैठक में जवाब-तलब किया जाएगा।
- शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed