{"_id":"6543ef648dbfda829508e6a4","slug":"governments-plans-are-in-doubt-village-secretariats-are-locked-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-11982-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शासन के मंसूबे पर फिर रहा पानी, ग्राम सचिवालयों पर लटक रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शासन के मंसूबे पर फिर रहा पानी, ग्राम सचिवालयों पर लटक रहा ताला
विज्ञापन
बरहज के कपरवार में बंद ग्राम सचिवालय संवाद
-पंचायत सहायकों की है नियुक्ति, फिर भी ब्लॉक का चक्कर काट रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक क्षेत्र के अधूरे ग्राम सचिवालय विकास की पोल खोल रहे हैं। अधिकांश ग्राम सचिवालयों पर ताला लटक रहा है। वहीं कुछ जगह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे सरकार के मंसूबे पर पानी फिर रहा है। ग्राम स्तर पर होने वाले कार्यों को लेकर लोग ब्लॉक का चक्कर काटने पर विवश हैं।
बरहज विकास खंड के सिसईं गुलाब राय में ग्राम सचिवालय भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन किन्हीं कारणों से पूरा नहीं हो सका है। बरांव, महेन, कपरवार, लक्ष्मीपुर, बढ़या हरदो, दुबौली आदि ग्राम सचिवालयों का रंग-रोगन कराया गया है। बाहर से अधिकांश ग्राम सचिवालय देखते बन रहे हैं, लेकिन अव्यवस्था का अंबार लगा है। कहीं कंप्यूटर है, तो वाईफाई की व्यवस्था नहीं है। अधिकांश ग्राम सचिवालयों में पेयजल आदि की व्यवस्था नदारद है। 10.07 बजे लक्ष्मीपुर, 11 बजे दुबौली, दो बजे कपरवार में ग्राम सचिवालय पर ताला लगा था। लोगों से पूछने पर पता चला कि कहीं पंचायत सहायक अवकाश पर हैं, तो कहीं लोग कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे थे।
रामध्यान यादव, संजय कुमार, हृदयानंद, प्रवीण चंद्र आदि ने बताया कि ग्राम सचिवालयों पर पंचायत सहायकों को दस से पांच बजे तक बैठना निर्धारित है, लेकिन ज्यादातर पंचायत सहायक ड्यूटी बजाने से गुरेज कर रहे हैं, जिससे कार्यालयों पर ताला लटका रहता है। कुछ जगहों पर अधिकारियों के आने या सामान्य बैठक की जानकारी होने पर ताला खुलता है। लोगों का यह भी कहना है कि ग्राम स्तर पर परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए ब्लॉक का चक्कर लगाना मजबूरी है।
विज्ञापन
-- -- -
ग्राम सचिवालयों पर पंचायत सहायकों को निर्धारित समय के अनुसार ड्यूटी देना है। यदि कार्यालयों पर ताला बंद होने की बात है तो जांच का विषय है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
-तारकेश्वर तिवारी, खंड विकास अधिकारी, बरहज