Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government medicines found in tubewell drain, video goes viral, stirs panic

Deoria News: सरकारी दवाएं ट्यूबवेल की नाली में मिलीं, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

Mon, 25 May 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government medicines found in tubewell drain, video goes viral, stirs panic
सलेमपुर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सलेमपुर ब्लॉक क्षेत्र के सहला गांव के बाहर स्थित एक ट्यूबवेल की नाली में भारी मात्रा में सरकारी दवाएं फेंकी मिलीं।
विज्ञापन

इनमें कई दवाओं की एक्सपायरी डेट बाकी है। ग्रामीणों ने जब नाली में पड़ीं दवाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सहला गांव के बाहर खेतों के बीच स्थित ट्यूवबेल के पास नाली में बड़ी मात्रा में टैबलेट, सिरप और अन्य सरकारी दवाएं फेंकी गई थीं।
दवाओं के पैकेट पर सरकारी उपयोग के लिए लिखा है। कई दवाओं की एक्सपायरी डेट वर्ष 2027 और 2028 तक की बताई जा रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अक्सर दवा उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर बाहर से दवा खरीदने के लिए भेज दिया जाता है, जबकि दूसरी ओर सरकारी दवाओं को इस तरह फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि दवाएं उपयोग योग्य थीं तो इन्हें मरीजों में वितरित किया जाना चाहिए था। बिना एक्सपायरी की दवाओं को नाली में फेंकना न सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि गरीब मरीजों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

उधर, सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि दवाओं के बैच नंबर और सप्लाई रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दवाएं किस अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या गोदाम से यहां तक पहुंचीं।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस प कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed