फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government implementing various schemes to make farmers prosperous: MP

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही सरकार : सांसद

Wed, 23 Dec 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government implementing various schemes to make farmers prosperous: MP
भरथुआ में चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान मेले को सम्बोधित करते सांसद - फोटो : SALEMPUR
किसानों को समृद्ध बनाने के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही सरकार : सांसद
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। ब्लॉक के भरथुआ के भारत भारती इंटर कॉलेज में चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर बुधवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी, कृषि सूचना तंत्र योजना के अंतर्गत किया गया। 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांसद रविंद्र कुशवाहा व विधायक काली प्रसाद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सांसद ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को समृद्धि बनाने के लिए अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। विपक्षी पार्टियां किसानों को बहकाने का कार्य कर रही है, लेकिन आज पूरे देश के किसान कृषि कानून के समर्थन में है। किसान मेले से एक ही स्थान पर किसानों को कृषि यंत्रों, पशुपालन तथा कृषि से जुड़ी जानकारी देने के लिए कृषि मेले का आयोजन किया गया है। यहां पर किसानों को सरकारी योजना के अनुसार कृषि यंत्र के अलावा अन्य जानकारियों के साथ किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है। कृषि मेला किसानों में आधुनिक खेतीबाड़ी की तकनीकी प्रचार-प्रसार का एक माध्यम है। इसके लिए राज्यों में सरकार के द्वारा कृषि मेलों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। जिससे किसान मेले में आकर सरकार की योजनाओं, आधुनिक कृषि के विषयों आदि को जान सकें। विधायक काली प्रसाद ने कृषि एवं इससे जुड़े अन्य विभागों को एक स्थान पर लाकर कृषि मेला आयोजित करने के लिए संस्थान के कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन कार्यों द्वारा किसानों की आय निश्चित ही दोगुनी की जा सकती है। देवरिया सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। आज किसानों को सरकार द्वारा अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है।
विज्ञापन

मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, आयुष्मान फर्टिलाइजर, भूमि संरक्षण इकाई, केसीसी का आवेदन, कृषकों को जैविक खेती का प्रशिक्षण, पशुपालन विभाग द्वारा पशु के संबंधित, लघु सिंचाई, गन्ना विकास विभाग, जिला उद्यान विभाग, पूर्वांचल मशरूम, कीटनाशक, कृषि विभाग से छूट पर ट्रैक्टर, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मत्स्य पालन विभाग से स्टाल लगाए गए थे। विभिन्न गांवों से आए हुए किसानों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मेले में सांस्कृतिक समागम के माध्यम से सुनील यादव स्नेही ने गीत प्रस्तुत किया। जिस पर किसान झूमते रहे। इस दौरान डीएम अमित किशोर, मुख्य विकास अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अजय कुमार दुबे, संजय तिवारी, राजू मणि, कन्हैया लाल जायसवाल, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्र, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमित सिंह बबलू, अमरेश सिंह, अजय दुबे वत्स, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल ठाकुर, अभिषेक जायसवाल, मनंजय मौर्य, अशोक कुशवाहा, अशोक पांडेय, अनिल ठाकुर, धनंजय चतुर्वेदी, पुनीत यादव, शेषनाथ भाई, अशोक प्रजापति, अमरदत्त यादव, रामजी चौहान, राकेश दुबे, राजन तिवारी, अनुराग मिश्र, हेमंत उर्फ भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed