{"_id":"6670a027b7646b9e6e042624","slug":"gorakhpur-won-final-match-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-128065-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया को हराकर गोरखपुर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया को हराकर गोरखपुर बना विजेता
Tue, 18 Jun 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
भटनी नगर में विजेता टीम को इलेक्ट्रिक बाइक देते आयोजक मंडल व चेयरमैनफोटो- संवाद
फोटो समाचार.....
हरिकीर्तन मोहल्ले में चल रही थी आशीष गुप्त डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के हरिकीर्तन मोहल्ला में चल रही इंजीनियर स्व.आशीष गुप्त डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार देर रात तक चला। इसमें गोरखपुर की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया की टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में विजेता बनी। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने गोरखपुर टीम को विजेता ट्राॅफी के अलावा इलेक्ट्रिक बाइक और उपविजेता टीम को एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया।
भटनी नगर में पिछले एक सप्ताह से इंजीनियर स्व. आशीष गुप्त की याद में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा था। रविवार की रात प्रतियोगिता का फाइनल मैच गोरखपुर और देवरिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर देवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए। इसमें सैफ के महत्वपूर्ण 15 रन शामिल रहे। वहीं, गोरखपुर की ओर से आकाश ने तीन विकेट झटक कर देवरिया को बड़े स्कोर बनाने से रोक दिया।
जवाब में 45 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य की प्राप्ति कर देवरिया को पांच विकेट से हराकर फाइनल चैंपियन बन गई। गोरखपुर की ओर से ऑलराउंडर आकाश ने बिना आउट हुए 20 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मैच के बाद गोरखपुर टीम को विजेता ट्राॅफी के अलावा इनाम में रखी इलेक्ट्रिक बाइक और उपविजेता टीम को एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार सैंडी, बेस्ट क्षेत्ररक्षण का पुरस्कार संजीत पंडित, बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार दीपक गिरी को दिया गया। वहीं, दोनों टीमों के पूरे खिलाड़ी को किट और टोपी भी भेंट की गई।
विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने स्व. आशीष गुप्त को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पिता ओमप्रकाश गुप्त गांधी और भाई शिक्षक आकाश गुप्त को सम्मानित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, श्रीराम गुप्त, दीपक वर्मा, कृपाशंकर गुप्त, विवेक गुप्त, सुरेश मद्धेशिया, सुभाष गुप्त, शंभूनाथ, विजय शंकर मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।