फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorakhpur News: Lawyers handed over leaflet to SDM for establishment of rural court.

Deoria News: ग्रामीण न्यायालय स्थापना के लिए वकीलों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

Sat, 17 Aug 2024 05:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Lawyers handed over leaflet to SDM for establishment of rural court.
रुद्रपुर। तहसील में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के लिए वकीलों ने शुक्रवार को एसडीएम को पत्रक सौंपा। राज्यपाल को संबोधित पत्रक में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में अविलंब ग्रामीण न्यायालय की स्थापना कराने की कार्रवाई शुरू कराने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बार संघ के अध्यक्ष सभा मणि मिश्र और महामंत्री आनंद शंकर मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में वकीलों ने कहा कि जिले की सभी अन्य तहसीलों में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना हो चुकी है, लेकिन रुद्रपुर तहसील अब तक ग्रामीण न्यायालय से अछूता है। सरकार की मंशा के अनुरूप न्याय चला गांव की ओर और घर-घर न्याय की परिपाटी को चरितार्थ करने के लिए सरकार ने हर तहसील में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना किया, जबकि रुद्रपुर को लेकर शासन और प्रशासन गंभीर नहीं है। ग्रामीण न्यायालय के सभी मानक पूरा करने के बाद भी स्थापना नहीं हो पाई है। छह माह से ग्रामीण न्यायालय को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं की मांग पर प्रशासन गंभीरता से कार्य नहीं कर रहा। जिसको लेकर वकीलों में नाराजगी बनी है। बार संघ सड़क पर उतर आंदोलन किया, तो शासन प्रशासन को खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पत्रक देने वालों में बृजबिहारी पांडेय, राजेश त्रिपाठी, फणीन्द्र पांडेय, विकास त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, आनंद सिंह, प्रवीण पांडेय, कृष्णमूर्ति, अशफाक अहमद, रामेश्वर मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed