फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   "Good karma comes to daughters'

‘अच्छे कर्म करने पर प्राप्त होती है बेटियां’

Tue, 17 Nov 2015 11:31 PM IST
deoria hindi news, up hindi news
deoria hindi news, up hindi news Updated Tue, 17 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

नगर के नशहरा वार्ड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में बताया गया। पं. उमाशंकर पांडेय ने कहा कि पृथ्वी पर जीव, समाज और परिवार पर जब भी संकट आया है। नारी ने अपनी भूमिका बड़ी जिम्मेदारी से अदा की है। मानव को अच्छे कर्म करने पर ही बेटी प्राप्त होती है। जिससे वह कन्यादान कर पुण्य पाता है।

सोमवार को कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह का मंचन किया गया। शिव पार्वती की वेशभूषा में नन्हे बच्चों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। शिव बारात का वर्णन सुनकर लोग रोमांचित हो गए। कथा वाचक ने कहा कि वृत्रासुर के आतंक से जब पूरी दुनिया में त्राहि मची थी तो पार्वती ने शिव से विवाह कर वृत्रासुर के संहारकर्ता को जन्म दिया। सुहाग पर आए संकट को सावित्री ने यमराज से प्राण वापस मांग कर टाल दिया। सीता दुनिया के महिलाओं के लिए अनुकरणीय बन गई।  उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा से दो घरों में उजाला फैलता है। इस अवसर पर जगदीश नरायण जायसवाल, डॉ. सतीश, कलावती देवी, सुशील पांडेय, अनिल कुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed