{"_id":"5e42ee7c8ebc3ee5c922649d","slug":"gold-buissinesman-kidnapped-deoria-news-gkp34070868","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण व्यवसायी लापता, अपहरण का केस
भाटपाररानी के चिकटोली वार्ड की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी (देवरिया)। घर से लापता स्वर्ण व्यवसायी का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। घरवाले अपहरण के साथ ही अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
खामपार थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी विजय बहादुर सिंह कुशवाहा का भाटपाररानी के चिकटोली में अपने मकान में रहते हैं। इकलौते बेटे कामेश्वर सिंह कुशवाहा मकान में आभूषण की दुकान चलाते हैं। गांव पर डेयरी फार्म भी है। सोमवार को कामेश्वर डेयरी फार्म से रंजीत के साथ बाइक से भाटपाररानी पहुंचे। दुकान खोलने के बाद रंजीत उन्हें नगर के एक बैंक शाखा में छोड़कर चला गया। देर शाम तक कामेश्वर दुकान पर नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने लगे। देर रात घर वालों ने कामेश्वर के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। कामेश्वर की पत्नी अंशु देवी ने तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश हो रही है। अभी उनका मोबाइल बंद है।