{"_id":"68c1d183b181aebcf70b88bb","slug":"girls-are-hesitant-to-go-to-college-due-to-fear-of-miscreants-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-162899-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मनचलों के भय से काॅलेज जाने से कतरा रहीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मनचलों के भय से काॅलेज जाने से कतरा रहीं छात्राएं
Thu, 11 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू/बरियारपुर। बैकुंठपुर कस्बे में इन दिनों मनचलों का आतंक है। काॅलेज आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करना इनके शगल में शामिल है। काॅलेज की छुट्टी के पहले मनचले कस्बे की दुकानों में बैठ जाते हैं। जैसे ही छात्राएं काॅलेज से निकलती हैं तो मनचले पीछे लगकर फब्तियां कसने लगते हैं।
मनचलों की हरकतों से तंग आकर तमाम छात्राएं स्कूल जाने से कतराने लगी हैं। ऐसा ही एक वाकया सोमवार को हुआ। एक मनचला छात्रा का पीछा करता हुआ उसके गांव तक पहुंच गया। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की। प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आरोप है कि बैकुंठपुर कस्बे में करीब तीन माह से मनचले छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। इससे छात्राएं डरी-सहमी हुई है। मनचले छात्राओं को धमकी भी दे रहे हैं कि अगर स्कूल या फिर घर जाकर किसी से शिकायत करोगी तो परिणाम बुरा होगा। जब छात्राएं कोई सामान खरीदने दुकानों में जाती हैं तो मनचले दुकानों तक पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को मनचलों ने सारी हदें पार कर दी। 12वीं की छात्रा छुट्टी के बाद घर जा रही थी। कुछ मनचले पीछा करते गांव तक चले गए। घर पहुंचकर छात्रा ने यह बात परिजनों से बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत इंटर कॉलेज के प्रबंधक से की। प्रबंधक का कहना है कि पुलिस से शिकायत की गई है। बरियारपुर के थानेदार देवेंद्र मोर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मनचलों की धड़पकड़ की जाएगी।