{"_id":"6a1b1466b43bddd21a0eba61","slug":"girlfriend-climbed-high-tension-electricity-tower-due-to-her-insistence-on-marrying-her-lover-in-deoria-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ी
Sat, 30 May 2026 10:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज़ एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज़ एजेंसी, देवरिया
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 30 May 2026 10:20 PM IST
सार
देवरिया के कैथवलिया गांव में प्रेमी से शादी की मांग को लेकर एक युवती हाई टेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन
देवरिया में हाई वोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती शनिवार को हाई टेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गई। युवती को इतनी ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे तक शोले फिल्म की याद दिलाने वाला हाई वोल्टेज ड्रामा चला। फर्क सिर्फ इतना था कि फिल्म में अपनी प्रेमिका बसंती से शादी की जिद पर वीरू पानी की टंकी पर चढ़ा था, जबकि यहां प्रेमिका ही टावर पर चढ़ गई थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ज्योति का अपनी सहेली के माध्यम से दूसरे गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
इससे नाराज युवती शनिवार को कैथवलिया गांव के बाहर स्थित हाई टेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को बुलाकर शादी कराने की मांग पर अड़ गई। शोले फिल्म के वीरू की तर्ज पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग तीन घंटे तक चलता रहा। काफी प्रयास और सूझबूझ के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
इससे नाराज युवती शनिवार को कैथवलिया गांव के बाहर स्थित हाई टेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को बुलाकर शादी कराने की मांग पर अड़ गई। शोले फिल्म के वीरू की तर्ज पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग तीन घंटे तक चलता रहा। काफी प्रयास और सूझबूझ के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
इसके बाद उसे थाने लाया गया, जहां उसके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने फोन के जरिए उसके प्रेमी को भी थाने बुलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह नहीं पहुंचा था। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के प्रेमी को सूचना दे दी गई है। उसने फोन पर मामले से अपना संबंध न होने की बात कही है। युवक के थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की जाएगी, जिसके बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।