{"_id":"65f887171327ab38cb08aea7","slug":"girl-student-and-demsel-found-deoria-news-c-208-1-deo1004-121663-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रा सलेमपुर रेलवे स्टेशन और युवती गुड़गांव में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रा सलेमपुर रेलवे स्टेशन और युवती गुड़गांव में मिली
Mon, 18 Mar 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस दोनों का करा रही मेडिकल परीक्षण, फिर न्यायालय में 164 के तहत होंगे दोनों के बयान
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा को उठा ले जाने और दूसरे एक गांव से युवती को भगा ले जाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि की रात मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश होने के बाद बेटी को उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने छात्रा को सलेमपुर रेलवे स्टेशन से ढूंढ़ निकाला है। हालांकि, अभी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। उधर, एक दूसरे गांव से लापता युवती गुड़गांव में मिली है। पुलिस दोनों का मेडिकल परीक्षण करा रही है। इसके बाद उनका न्यायालय में 164 के तहत बयान होगा। फिर आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी गांव के पास के ही स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। आठ मार्च की रात में छात्रा मां से बाथरूम जाने की बात कहकर बिस्तर से उठी और अकेले जाने लगी। इसपर मां भी साथ चलने की बात कहकर उठी। दोनों साथ में आ रहे थे, तभी मेन दरवाजे से खट-खट की आवाज आई। छात्रा की मां ने जैसे ही दरवाजा खोला किसी ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे वह गिर गई। इसी बीच उसके मुंह पर नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया, जिससे वह अचेत हो गई। दूसरे दिन सुबह जब होश आया तो बेटी लापता मिली। पुलिस ने इस मामले में मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आठ मोबाइल फोन की डिटेल भी खंगाल रही थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की रेलवे स्टेशन सलेमपुर पर काफी देर से इधर-उधर घूम रही है। मौके पर जब एसआई ओमप्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे तो पूछताछ में अपहृत छात्रा की पहचान हुई। पुलिस उसे लेकर थाने चली आई और परिजनों को सूचना दी। बताते चलें कि छात्रा का दूसरी बार अपहरण हुआ है।
उधर, इसी बीच अन्य एक युवती भी पिता के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने बताया कि बीते पांच मार्च को युवती लापता हो गई थी। मां की तहरीर पर पुलिस गांव के युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि पिता गुड़गांव (हरियाणा) से अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों का सोमवार को डाॅक्टरी परीक्षण कराया गया। इसके बाद अब दोनों के न्यायालय में बयान होंगे। फिर आगे की कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि आगे की कार्रवाई लड़कियों के बयान के बाद ही होगी।