फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl absconds with lover with jewelery and Aadhar card

Deoria News: युवती जेवरात और आधार कार्ड लेकर प्रेमी संग फरार

Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Girl absconds with lover with jewelery and Aadhar card
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की गैर समुदाय की है युवती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की गैर समुदाय की एक युवती शनिवार देर-रात प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों का कहना है कि युवती साथ में जेवरात और आधार कार्ड भी ले गई है। पहले परिजनों ने आसपास के गांवों समेत रिश्तेदारियों में युवती की खोजबीन की। जब पता नहीं चला तो पिता ने थाने पहुंचकर पड़ोस के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। युवक भी रात से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। काॅलेज आते-जाते समय दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। हालांकि इसकी भनक युवती के घरवालों को नहीं थी। शनिवार रात को युवती फरार हो गई है। आशंका है कि वह उसी युवके साथ गई है।
विज्ञापन

युवती के परिजनों का आरोप है कि युवती अपने साथ घर की महिलाओं के जेवरात और आधार कार्ड लेकर गई है। पिता ने रविवार दोपहर थाने पहुंचकर पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रेमी युवक के मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली जाएगी। सर्विलांस के जरिये धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
----------------
इनसेट....
देवर पर जबरन गेहूं कटवाने और मारने-पीटने का आरोप
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार मकुनही गांव में एक महिला ने देवर पर जबरन अपने हिस्से की गेहूं की फसल कटवाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर देवर ने उसकी पिटाई कर दी और घर पहुंचने पर देवरानी भी हमलावर हो गई।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के मकुनही गांव निवासी नीतू देवी का कहना है कि हमारे पति तीन भाई हैं। पति बाहर रहते हैं। हमारे ससुर खेत बंधक रखे थे। जिसे मैंने तीस हजार रुपये देकर छुड़ा लिया था। उसमें गेहूं की फसल लगाई थी, जिसे देवर जबरन काटने लगे। मना किया तो खेत में ही गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। घर आई तो देवरानी ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया पारिवारिक विवाद है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed