{"_id":"6709a8672318b795e30ab6c4","slug":"gics-security-system-will-be-strengthened-deoria-news-c-7-gkp1057-713333-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जीआईसी की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जीआईसी की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
Sat, 12 Oct 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। इसके लिए चारों तरफ की दीवार को और मजबूत करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी जलकल रोड के पास नई चहारदीवारी बनाई जा रही है। पहले पिछली दीवार जो कमजोर होकर कई जगह से गिर चुकी थी से बाहरी लोग इसमें प्रवेश कर जाते थे। नई दिवार बनने से यहां अध्ययनरत छात्राओं को सहूलियत होगी।
ऐतिहासिक माने जाने वाला शहर के राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना आठ अक्तूबर वर्ष 1912 में हुआ था। पहले इसका नाम किंग एडवर्ड हाईस्कूल था, जिसे आजादी के बाद बदल दिया गया। अंग्रेजों के समय बनी यह बिल्डिंग को देख अलग ही एहसास होता है। हालांकि अब कई जगह पर इसकी बिल्डिंग कमजोर भी हो चुकी है। कुछ जगहों पर ऊपर छज्जा गिर भी रहा है। यहां के पुरातन छात्र रहे प्रदेश के वर्तमान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही क विशेष प्रयास से अब कॉलेज के नवनिर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 18 करोड़ की धनराशि जारी की गई है । इससे बालक-बालिका छात्रावास, चहारदीवारी, संग्रहालय, पुरानी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार आदि कार्य होने हैं। चयनित निर्माण एजेंसी आवास विकास परिषद उ.प्र.गोरखपुर की ओर से चहारदीवारी का निर्माण व भवन के कुछ हिस्सों के नए निर्माण का कार्य प्रारंभ भी कराया जा चुका है। प