{"_id":"6591b7c25dd349bce0020c07","slug":"gather-courage-again-do-something-new-in-the-new-year-deoria-news-c-208-1-deo1003-16514-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फिर से हिम्मत जमा करो, नए साल में नया करो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फिर से हिम्मत जमा करो, नए साल में नया करो...
Mon, 01 Jan 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापपुर। शंकर भुवनेश्वर नाथ जी जूनियर हाईस्कूल भवानी छापर के तत्वावधान में रविवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नव वर्ष की पुकार, काव्य की फुहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए नए साल का पैगाम दिया।
कवि व शायर मकसूद अहमद भोपतपुरी ने अपनी रचना-फिर से हिम्मत जमा करो,वक्त जो गुजरा क्षमा करो,हर किसी पे दया करो,नए साल में नया करो...पेशकर नए साल का पैगाम दिया।शायर जियाउल्लाह अंसारी ने अपनी रचना-बहुत हो चुका खून खराबा,अब मत करो बवाल, मनाओ खुशी से नया साल....प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
बिहार के रविंद्र सिंह ने - ये कैसा बसंत आया,मधुमास नहीं मधुमेह लाया....प्रस्तुत किया। इसके अलावा दिनेश सिंह मामा ने अपनी रचना-रात कटी है आज मेरी बड़ी तन्हाई में,क्या-क्या गुल खिलाए हमने इस साल की विदाई में ....प्रस्तुत किया। युवा लोक गायक विनीत मिश्र अंकित ने गीत प्रस्तुत किया। सुबाष यादव व प्रमोद चौधरी ने भी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह ने कहा कि हमें बीत रहे इस वर्ष से प्रेरणा लेकर नए वर्ष में गांव, समाज व देश के लिए विशेष काम करना चाहिए, क्योंकि सबकी खुशी में ही अपनी भी खुशी है। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामप्रवेश पाल, मनोज भारती, सुशील सिंह, अमानत अंसारी, रविंद्र यादव, नीरज मिश्र मंटू, शैलेश सिंह आदि मौजूद रहे। संयोजक आशुतोष सिंह राज ने आभार व्यक्त किया।