फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gangster Tar Babu Yadav carrying a reward of Rs 25,000 was caught by STF in Deoria.

Deoria News: देवरिया में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर तार बाबू यादव को एसटीएफ ने दबोचा

Sun, 30 Jun 2024 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gangster Tar Babu Yadav carrying a reward of Rs 25,000 was caught by STF in Deoria.
- एसटीएफ ने बनकटा पुलिस के सहयोग से बिहार बॉर्डर से पकड़ा
विज्ञापन

- हत्या-रंगदारी और तस्करी के 35 मामले हैं दर्ज
- सबसे अधिक बनकटा थाने में दर्ज हैं मामले, बिहार तक दिखती थी दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसटीएफ को देवरिया में बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर तार बाबू यादव को बिहार बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। तार बाबू यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास, शराब तस्करी के 35 मामले दर्ज हैं। उसकी आसपास के गांवों और बिहार के बॉर्डर इलाके में दहशत है।
जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव निवासी तार बाबू पर एसपी संकल्प शर्मा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तार बाबू की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस समेत एसटीएफ भी लगी थी। शुक्रवार की रात एसटीएफ की टीम को सूचना मिली कि तार बाबू बिहार के गुठनी से अपने गांव रुस्तम बहियारी जा रहा है। एसटीएफ ने बीच रास्ते में ही दबोचने का प्लान बनाया। वह हरपुर गांव के पास पहुंचा था, कि उसे पीछा किए जाने की आशंका हुई। वह बाइक से उतरकर भागने लगा।
विज्ञापन

एसटीएफ टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे बनकटा थाना पुलिस को सौंप दिया।
--------------------
महिला से छेड़खानी और लूट में दर्ज हुआ था मुकदमा
बता दें कि पांच जून को लूट, धमकी देने और छेड़खानी के मामले में महिला ने डायल 112 पर सूचना दी थी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को धमकाने लगे। डरी सहमी पीड़िता ने एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तार बाबू यादव उसके सहयोगी लक्ष्मण यादव, राजन यादव, दुर्गेश यादव, सुरेंद्र यादव, छूटन यादव और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। इधर बनकटा थाने की पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरपुर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में लूटी गई एक अदद सोने की चेन बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बनकटा अमित कुमार राय ने बताया कि तारबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed