फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gangster on Deepak who did Reiki

Deoria News: रेकी करने वाले दीपक पर भी गैंगस्टर

Wed, 27 Nov 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gangster on Deepak who did Reiki
देवरिया। निहाल हत्याकांड में रेकी करने वाले नामजद तीसरे आरोपी दीपक मिश्रा पर भी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। पुलिस की तीन टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। दावा है कि शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

निहाल सिंह की हत्या सात नंवबर को बदमाशों ने गोली मारकर की थी। पुलिस ने सबसे पहले दोनों शूटर सहित तीन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद नामजद आशीष पांडेय व अनुराग गुप्ता को भी मुठभेड़ में दबोच लिया। फरार चल रहे दीपक मिश्रा पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दीपक घटना के दिन निहाल की रेकी कर रहा था। वह निहाल के पल-पल की रिपोर्ट दोनों शूटर के साथ आशीष पांडेय व अनुराग गुप्ता को दे रहा था। पुलिस के अनुसार वह निहाल की हत्या के समय भी वहां मौजूद था। इससे पहले सभी पांचों आरोपियों पर दो दिन पूर्व ही गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के साथ ही गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया गया है। अब 82 व 83 की कार्रवाई होगी। इसके लिए जल्द ही न्यायालय में आवेदन दिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed