फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gandhi jayanti programme will be begin with group prayer

सामूहिक प्रार्थना से शुरू होगा गांधी जयंती समारोह

Tue, 29 Sep 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti programme will be begin with group prayer
सामूहिक प्रार्थना से शुरू होगा गांधी जयंती समारोह
विज्ञापन

देवरिया। गांधी जयंती समारोह का शुभारंभ दो अक्तूबर को सुबह छह बजे धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना से होगा। 6.30 बजे विद्यालयों के बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे, सात बजे स्टेडियम में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन होगा। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में सीआरओ ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई।
उन्होंने कहा कि सभी राजकीय भवनों पर प्रात: आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायगा व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा। उनके जीवन आदर्शों पर परिचर्चा की जाएगी। 8.30 बजे श्रमदान एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम, विद्यालयों व गांवों में संपादित होगा। ओवरब्रिज के पास रहने वाले रोगियो/दिव्यांगो की बस्ती व मलीन बस्ती (परशुराम चौक) के निकट प्रात: 9.30 बजे सफाई की जाएगी। 10 बजे जिला कारागार में स्वास्थ्य परीक्षण तथा कैदियों में साक्षरता सामग्री का वितरण, 10.30 बजे जनपद में स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं/पुलिस कर्मी, रक्तदान करने वाली संस्थाओं को जिलाधिकारी की सम्मानित करेंगे। राजकीय बाल गृह में फल वितरण भी होगा। 11 बजे गांधी आश्रम में सूत यज्ञ कार्यक्रम जिलाधिकारी संपन्न कराएंगे। 12 बजे जिला अस्पताल के रोगियों में फल वितरण, एक बजे नगर पलिका, टाउन एरिया एवं जनपद के अन्य क्षेत्रों में अच्छी सफाई व अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित व सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में उप जिलाधिकारी बरहज सुनील सिंह, भाटपाररानी ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ सदर निष्ठा उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, सीवीओ डा. विकास साठे, डिप्टी सीएमओ डा. संजय चंद्र, डीएचओ सीताराम यादव, एडवोकेट प्रीतम मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed