फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fridoom fighter

स्थानीय क्रांतिकारियों की वीर गाथा से लोगों को कराया जाएगा परिचित

Fri, 19 Nov 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
fridoom fighter
स्थानीय क्रांतिकारियों की वीर गाथा से लोगों को कराया जाएगा परिचित
विज्ञापन

विजय दिवस के अवसर 51 हजार लोगों के साथ सामूहिक राष्ट्रगीत का आयोजन होगा
अमृत महोत्सव समिति के जिला संयोजक ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी जानकारी
संवाद न्यूूज एजेंसी
देवरिया। भारतीय इतिहास से लोगों को परिचित कराने के लिए वृहद स्तर पर अमृत महोत्सव का आयोजन होगा। इसकी शुरूआत आज(19 नवंबर) से हो रही है। पांच रथ जिले के सभी गांवों में पहुंचेंगे। जहां रथ पहुंचेंगे वहां भारतमाता की आरती और पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। विविध आयोजनों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के स्थानीय नायकों व बलिदानियों की वीरगाथा से सभी को परिचित कराया जाएगा।

यह कहना है अमृत महोत्सव समिति के देवरिया जनपद के जिला संयोजक डॉ. विवेक मिश्र का। शुक्रवार को टाउन हाल स्थित सेवा भारती कार्यालय में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समापन 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर होगा। इस दिन सामूहिक राष्ट्रगीत का आयोजन होगा। इसमें 51 हजार की संख्या रहेगी। इसके साथ ही ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी, प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। अभियान से अधिक से अधिक से लोगों को जोड़ने के लिए जिला स्तर पर अमृत महोत्सव समिति का गठन किया गया है। इसमें सह संयोजक के रूप में संजय राव, डॉ.राघवेंद्र पांडेय, रामकृपाल, शैल मिश्रा, दिनेश कन्नौजिया और विनय मिश्र है। सदस्य के रूप में रामेश्वर तिवारी, बाबू सिंह,राम सिंह,पुष्पराज, अनिल मिश्र, नीरज शर्मा,स्नेहलता,आदित्य,राजेशत्रिपाठी, सिद्धार्थ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed