फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fraud teachers matter in deoria district

अनुदानित स्कूलों के फर्जी नियुक्तियों की खुलने लगी है पोल

Sat, 14 Mar 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
fraud teachers matter in deoria district
अनुदानित स्कूलों में फर्जी नियुक्तियों की खुलने लगी है पोल
विज्ञापन

यहां रहे पूर्व शिक्षकों ने की सीएम और एसटीएफ से शिकायत
प्रबंधक पर लगाया पत्नी सहित रिश्तेदारों की तैनाती करने का आरोप
फर्जी शिक्षक भर्ती मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बेसिक कार्यालय से संचालित अनुदानित विद्यालयों में प्रबंध तंत्र द्वारा नियुक्तियों में किए गए खेल की धीरे-धीरे पोल खुल रही है। कई जगहों पर नियमों की अवहेलना करते हुए सगे-संबंधियों व रिश्तेदारों को फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर शिक्षक पद पर तैनाती दे दी गई है। पुरनाछापर निवासी एक फर्जी शिक्षक के गिरफ्तारी और उसके उगले राज के आधार पर जिले के तीन विद्यालयों में ऐसे 17 संदिग्ध शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच पहले ही शुरू हो चुकी है।
जिले में वर्तमान में बेसिक कार्यालय की ओर से 72 विद्यालयों को अनुदान श्रेणी में रखा गया है। इनके शिक्षकों को हर माह तनख्वाह विभाग की ओर से जारी की जाती है। हालांकि, बेसिक के नियमों को यहां का प्रबंध तंत्र लगातार धज्जियां उड़ाता रहता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नियम है कि प्रबंधक से जुड़ा कोई सगा या अन्य संबंधी इन विद्यालयों में तैनात नहीं रहेगा, जबकि हकीकत यह है कि अधिकांश ऐसे स्कूलों में प्रबंधकों ने पत्नी, पुत्र, ससुराल पक्ष के लोगों व रिश्तेदारों को तैनाती दे दी हैं। विभागीय सूत्रों की ही मानें तो कृपा पर नौकरी करने वाले स्कूल कम, अन्य कामों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं। शिक्षा जगत से जुड़े लोग यहां के शैक्षणिक गुणवत्ता एवं माहौल पर लगातार सवाल उठाते रहते हैं।
विज्ञापन

सलेमपुर के एक अनुदानित स्कूल की सीएम से शिकायत
फर्जी शिक्षक सतीश चंद्र मिश्र की गिरफ्तारी के साथ ही सलेमपुर के नदावर रोड स्थित एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई नियुक्तियां भी अब चर्चा की केंद्र में हैं। यहां काम कर चुके शंभूनाथ वर्मा, राजेंद्र यादव, इंद्रजीत, राजीत प्रसाद, दूधनाथ यादव, कोमला यादव ने मुख्यमंत्री व एसटीएफ गोरखपुर को शिकायती पत्र देकर यहां हुई तैनाती एवं पत्रावलियों में हेरफेर किए जाने की जांच करने की मांग उठाई है। इनका आरोप है कि कई सालों तक काम करने के बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जबकि अनुदान में आने के बाद तत्कालीन प्रबंधक तंत्र ने अपने चहेतों व रिश्तेदारों को नियमों को धता बताकर नियुक्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुरनाछापर के फर्जी शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद अनुदानित स्कूल जांच एजेंसी के रडार पर है। ऐसे कई स्कूलों में मनमानी नियुक्तियों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। संदिग्ध शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होंगी। फर्जी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
-एसपी सिंह, एसटीएफ इंस्पेक्टर गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed