फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fraud sent passport in kasia thana

Deoria News: ठगों ने थाने में भेजा 68 लोगों का पासपोर्ट, पुलिस ने सूची को किया सार्वजनिक

Wed, 06 Mar 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
fraud sent passport in kasia thana
विदेश में ठगी के मामले में कुशीनगर के कसया थाने में पहुंचा 68 लोगों का पासपोर्ट
विज्ञापन

पुलिस ने पगरा ट्रेवेल्स एजेंसी का ताला तोड़वाया तो मिले सिर्फ दो लोगों के पासपोर्ट
कसया पुलिस ने मामले के विवेचक को पासपोर्ट सुपुर्द करने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर से पांच किमी दूरी पर टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंसी चलाने वाले ठग गिरोह ने विदेश भेजने के नाम पर करीब 120 युवकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उनका पासपोर्ट भी रख लिया था। पासपोर्ट को ले युवकों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को वीडियोग्राॅफी कराकर एजेंसी का ताला खोलवाया तो उसमें से महज दो पासपोर्ट मिले। जिसे उपस्थिति दो युवकों के सुपुर्द कर दिया। इसी बीच युवकों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि कसया थाने में डाक के माध्यम से करीब 68 पासपोर्ट पहुंचा है। इस पर पुलिस ने कसया पुलिस से संपर्क किया। इधर, युवक भी कसया थाने पहुंचे तो युवकों को 68 लोगों की सूची पुलिस ने मुहैया कराई और कहा कि युवक के नाम की पड़ताल करने के बाद मामले के विवेचक को पासपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
शहर से पांच किमी दूरी पगरा में ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक द्वारा खुद और अपने परिवार की दिन दशा सुधारने विदेश जाने का सपना संजो रहे 120 युवकों को अपना निशाना बना लिया। ठगों के गिरोह ने इनलोगों से चार अलग-अलग अकाउंट में वीजा और टिकट देने के नाम पर लाखों रुपये की रकम जमा करा ली। इसके बाद मुंबई ओमान और अन्य खाड़ी देश की फ्लाइट पकड़ने के लिए भेज दिया। वहां पहुंचने पर पता चला कि टिकट उनका निरस्त कर दिया गया है। लौटने पर पता चला कि एजेंसी का शटर बंद हो गया है।
विज्ञापन

संचालक और वहां कार्य करने वाले कर्मी भी गायब मिले। सभी का नंबर भी घटना के बाद से बंद पाया गया। इसके बाद युवकों ने एजेंसी में बैठने वाले अयोध्या निवासी आयुष शुक्ला के विरुद्ध कोतवाली में आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की और सर्विलांस की मदद ली तो सरगना दिल्ली का निकला। वह फ्रॉड खाते के संचालन का काम दिल्ली और बिहार में बैठा सरगना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस उसकी जांच में जुट गई। तो सरगना दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला संदीप दास पिता सुदामा दास निकला। पुलिस ने संदीप की लोकेशन लेनी चाही तो उसका नंबर बंद मिल रहा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस से जानकारी ली तो उसे एक और पता बिहार के मोतिहारी का भी मिला। सारी जानकारी लेने के बाद पुलिस सर्विलांस के जरिए उसकी हर गतिविधि पर नजर गड़ाए हुए है।
इसी बीच मरहबा एजेंसी का ताला तोड़कर 25 युवकों को पासपोर्ट देने की सूचना मिलने के बाद ठगी के शिकार दर्जनों युवक सोमवार को कोतवाली पहुंचे। जहां से कलक्ट्रेट फिर एसपी कार्यालय पहुंचे तो एसपी सकंल्प शर्मा ने मंगलवार को पासपोर्ट उपलब्ध करवाने की बात कही। मंगलवार को आधा दर्जन युवक कोतवाली पहुंचे ओर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा से मिले। इसके बाद केस के विवेचक आरएल सिंह के साथ पगरा में संचालित ट्रेवेल्स एजेंसी में पहुंचे। जहां वीडियोग्राॅफी कराकर ताला तोड़ा गया तो सिर्फ दो पासपोर्ट ही मिले। जिसे उपस्थित दो युवकों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सौंप दिया।


कसया में डाक के माध्यम से 68 पासपोर्ट पहुंचने की युवकों ने दी सूचना
ठगी के शिकार युवकों के ग्रुप में किसी ने सूचना डाली कि कुशीनगर के कसया थाने में डाक के द्वारा करीब 68 पासपोर्ट पहुंचा है। इस सूचना के बाद युवकों में बैचेनी शुरू हो गई। युवकों ने पहले अपने स्तर से पासपोर्ट संबंधित जानकारी लेनी चाही परंतु उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
मंगलवार को एजेंसी का ताला तोड़ने पहुंचे केस के विवेचक व कोतवाल को युवकों ने इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद कसया पुलिस से संपर्क करने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

ताला टूट जाने के बाद युवक सीधे पहुंचे कसया थाने
पगरा एजेंसी का ताला टूटने के बाद युवक मायूस हो गए। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि कसया थाने में डाक के माध्यम से कुछ युवकों का पासपोर्ट पहुंचा है तो वे सीधे कसया थाने का रुख कर लिया। वहां पहुंचने पर युवकों ने पुलिस से पासपोर्ट से संबंधित जानकारी लेनी चाही तो पुलिस ने युवकों के नाम की लिस्ट मुहैया कराते हुए आईओ के आने पर ही पासपोर्ट देने की बात कही। इसके बाद युवकों ने उस सूची को अपने ग्रुप में शेयर कर दिया।


सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि पगरा एजेंसी का ताला खोलवाया गया। जहां सिर्फ दो पासपोर्ट ही मिले। कसया में पासपोर्ट पहुंचने की सूचना के बाद वहां की पुलिस से संपर्क किया गया। शीघ्र ही पासपोर्ट को मंगाकर युवकों के बीच वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed