फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fraud of 37 lakhs with petrol pump manager

Deoria News: बड़ी रकम कमाने के लालच में पेट्रोल पंप मैनेजर ने गंवाए 37 लाख रुपये

Thu, 15 Feb 2024 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Feb 2024 10:42 AM IST
सार

बड़ी रकम कमाकर जल्द करोड़पति बनने के लालच में एक पेट्रोल पंप मैनेजर ने 37 लाख रुपये गंवा दिए हैं। जालसाजों ने पंप मैनेजर को टेलीग्राम पर लिंक भेजकर स्थानीय जिले में व्यवसाय कर बड़ा आदमी बनाने का सपना दिखाया और ठगी कर ली।

विज्ञापन
fraud of 37 lakhs with petrol pump manager

विस्तार

विज्ञापन


बड़ी रकम कमाकर जल्द करोड़पति बनने के लालच में एक पेट्रोल पंप मैनेजर ने 37 लाख रुपये गंवा दिए हैं। जालसाजों ने पंप मैनेजर को टेलीग्राम पर लिंक भेजकर स्थानीय जिले में व्यवसाय कर बड़ा आदमी बनाने का सपना दिखाया। लुभावने ऑफर के फेर में पड़कर उन्होंने 37 लाख रुपये दांव पर लगा दिए। पुलिस रुपये वापस कराने की कोशिश में जुट गई है।

ठगी का पता चला तो पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई है। अब वह पेट्रोल पंप मालिक को 37 लाख रुपये कहां से देंगे। यह उनके लिए परेशानी का सबब हो गया है। मानसिक रूप से परेशान मैनेजर की तबीयत भी खराब हो गई है। हालांकि, पेट्रोल पंप मालिक व परिजन ने मैनेजर को समझा-बुझाकर जालसाजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने में सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने मंगलवार को एसपी से शिकायत कर अपनी पीड़ा बयां कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मैनेजर की ओर से मिले साक्ष्यों के आधार के साइबर सेल से जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली के मलहचक गांव निवासी अम्बरीश यादव बरियारपुर के करौंदी बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर करीब एक दशक से मैनेजर हैं। जनवरी में अम्बरीश यादव के मोबाइल टेलीग्राम पर एक लिंक आया। लिंक खोलने पर स्थानीय जिले में व्यवसाय कर बड़ी रकम कमाने का अवसर मिलने की योजनाओं के बारे में बताया गया।

मैनेजर के अनुसार, पहले तो ऑफर उन्हें झूठा लगा। लेकिन, जालसाजों ने विभिन्न प्रकार का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। जालसाजों की बात में आकर पीड़ित ने कई बार में पेट्रोल पंप से आने वाली कमाई में से 37 लाख रुपये जालसाजों के खाते में भेज दिया।

समय बीतने पर जालसाजों ने 17 लाख रुपये की मांग और कर दी। ऐसा नहीं करने पर आरोपियों ने फंसाने की धमकी भी दे डाली। जालसाजों की हरकत देखकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और वह किसी तरह अपने रुपये निकालने में जुट गए। तभी आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। इससे परेशान मैनेजर ने मंगलवार को एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर पूरा मामला बताया। पहले तो एसपी को विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने पीड़ित से साक्ष्य देने की बात कही। जब सभी कागजात प्रस्तुत किए गए तो उन्होंने साइबर सेल को जांच के लिए निर्देश दे दिए।


वहीं, पेट्रोल पंप के 37 लाख रुपये गंवाने के बाद अम्बरीश अवसाद में हैं। उन्होंने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया  कि पेट्रोल पंप मैनेजर से 37 लाख रुपये की ठगी की शिकायत मिली है। साक्ष्यों को देखने के बाद साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed