{"_id":"6058e0af8ebc3ec8967e0955","slug":"fraud-director-arrested-deoria-news-gkp3893979189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करने वाला फर्जी निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी करने वाला फर्जी निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
ठगी करने वाला फर्जी निदेशक गिरफ्तार
मंडल के विभिन्न जनपदों में खोल रखा था दफ्तर
लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्राइवेट कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी निदेशक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंडल के विभिन्न जिलों में दफ्तर खोल कर साक्षात्कार लेता था और बेरोजगारों को एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देेकर ठगी करता था। आरोपी के पास से फर्जी ट्रेनिंग लेटर, पंफलेट, मोबाइल फोन व नकद रुपये बरामद हुए हैं। एसपी ने पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार का रुपये का इनाम दिया है।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सोमवार को पुलिस में लाइंस में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम करिहवॉ के रहने वाले अभय कुमार ने पुलिस से शिकायत की थी कि कस्बे में जगह-जगह पंफलेट पर एक कंपनी में डायरेक्ट भर्ती के लिए विज्ञापन चस्पा किया गया था। जिस पर अंकित मोबाइल नंबर पर फोन करने पर बताया गया कि कंपनी में नौकरी दी जाएगी। इससे पहले दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पास आकर 850 रुपये की रसीद कटवानी होगी। यह बात उसने अपने एक मित्र से बात बताई और रकम दे दी। इस पर एसपी ने साइबर सेल को जांच करने का आदेश दिया है।
एसपी के चक्रव्यूह में फंसा फर्जी निदेशक
देवरिया। बेरोजगारों से ठगी करने वाला जालसाज फर्जी निदेशक एसपी के चक्रव्यूह में फंस गया। एसपी ने दरोगा मुकेश मिश्र, दीपक सोनी, राजेश तिवारी और प्रद्युम्न जायसवाल को पंफलेट पर अंकित नंबर पर फोन कर नौकरी मांगने के लिए लगा दिया। पुलिसकर्मियों से आवेदन कराने के नाम पर रसीद कटवाई तो पुलिस को पुख्ता प्रमाण मिल गया। पुलिसकर्मियों का सोमवार की सुबह साक्षात्कार लेने के लिए पहुंचे फर्जी निदेशक विनय कुमार पासवान निवासी निवासी-मलमालिया, थाना खोराबार, गोरखपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, पंफलेट, सिम कार्ड, एक ग्लोबल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड का दो बैनर, एक कंपनी में डायरेक्ट भर्ती का पंफलेट, ट्रेनिंग लेटर, विभिन्न व्यक्तियों के नाम से कटी कुल 45 रसीद के बचे रुपये 25,350, विजिटिंग कार्ड, टाटा सहित विभिन्न बड़ी कंपनियों की फर्जी ई-मेल आईडी बरामद की गई। उसने पुलिस को बताया कि फर्जी ग्लोबल मैनेजमेंट, एक कंपनी के नाम पर ठगी करता था। फर्जी ट्रेनिंग लेटर देकर झांसा देता था। देवरिया के अलावा कुशीनगर के हाटा व गोरखपुर के पिपराईच कस्बे में ऑफिस खोल रखा था। जबकि शहर के सीसी रोड एवं रामनाथ देवरिया में भी ऑफिस खोला था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र टंडन, उपनिरीक्षक प्रहलाद गौंड़, शिवमंगल यादव, प्रिया नायक, पूर्णिमा चौधरी आदि रहीं।
विज्ञापन
गांजा तस्करी में बंद महिला मित्र की जमानत के लिए जुटा रहा था पैसा
देवरिया। पुलिस ने जालसाज को पकड़ कर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया। लेकिन सच तो यह है कि उससे राज उगलवाने से चूक गई है। पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हिंरदापुर के पास जनवरी माह में करीब एक क्विंटल गांजा पकड़ा था। इसमें पुलिस ने विकास सिंह गोपालगंज, हरेश, रानी, सरोज यादव को गिरफ्तार किया था। फर्जी निदेशक बनकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने वाला विनय का एक महिला गांजा तस्कर से काफी करीब का संबंध है। वह गांजा तस्करी के आरोप में बंद महिला की जमानत कराने की फिराक था। इसके कारण वह रकम जुटा रहा था।