{"_id":"6a1b377b06a606ce9205c654","slug":"four-injured-in-collision-between-two-bikes-deoria-news-c-208-1-deo1046-183206-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल
Sun, 31 May 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 31 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खामपार। पकड़ी बाबू-भिंगारी बाजार मार्ग पर शनिवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी भाटपार रानी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। खामपार थाना क्षेत्र के जयपुर टोला निवासी 38 वर्षीय जैनुद्दीन अंसारी खामपार थाने में चौकीदार हैं। वह शनिवार की दोपहर बाइक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान पकड़ी गांव स्थित काली मां स्थान के मोड़ के पास भिंगारी बाजार की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में एक बाइक पर सवार जैनुद्दीन अंसारी, सगीर अली और जब्बार घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार आकाश यादव निवासी नारायणपुर तिवारी, थाना खामपार भी घायल हो गए। आकाश यादव और सगीर अली को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में एक बाइक पर सवार जैनुद्दीन अंसारी, सगीर अली और जब्बार घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार आकाश यादव निवासी नारायणपुर तिवारी, थाना खामपार भी घायल हो गए। आकाश यादव और सगीर अली को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया है।
विज्ञापन