फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four houses were plunged into darkness with the smoke from the fireplace.

Deoria News: अंगीठी के धुएं के साथ चार घरों में छा गया अंधेरा

Fri, 21 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Four houses were plunged into darkness with the smoke from the fireplace.
तवक्कलपुर में संजू के घर पहुंचकर ढांढस बंधाते लोग। संवाद 
देवरिया। छोटी गंडक नदी के पश्चिम तरफ स्थित तरकुलवा क्षेत्र के तवक्कलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह चीख पुकार के साथ हुई। सुबह करीब छह बजे ही गांव के दाऊद, अमित, राहुल और संजू के घर में उनकी मौत की खबर आई। चारों युवक अपने-अपने घर के कमाने वाले सदस्य थे। इन पर खुद के साथ ही मां-बाप, भाई-बहन की भी जिम्मेदारी थी, लेकिन बंद कमरे में फैले अंगीठी के धुएं ने इन चारों के घरों में कभी न छंटने वाला अंधेरा भर दिया।
विज्ञापन


तवक्कलपुर गांव के रहने वाले अमित कुमार बरनवाल (24) पुत्र अयोध्या चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। इसके दो बच्चे हैं। मां-बाप के सपनों को पूरा करने के लिए अमित ने बेल्डर का काम सीखा था। एक बहन की शादी हो गई है, दूसरी बहन की शादी की तैयारी थी।
विज्ञापन


अमित को विदेश में नौकरी मिल गई थी, जिसके बाद सभी खुशहाली के सपने बुनने लगे थे। घरवालों ने बताया कि रात में फोन पर बात हुई थी। सुबह ही जिम्बाब्वे जाने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होना था। किसे पता था कि सुबह पहली कॉल में मौत की सूचना आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी टोले के रहने वाले संजू सिंह (24) पुत्र फतेह बहादुर सिंह दो भाइयों में बड़े थे। अभी इनकी शादी भी नहीं हुई थी। घर के खर्च से लेकर पढ़ाई तक का सारा जिम्मा संजू पर ही था। कानपुर में नौकरी मिलने के बाद घरवाले खुशी से झूम रहे थे। संबू भी विदेश जाने की तैयारी में थे। हादसे ने इस घर की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। शादी की खुशियां गम में बदली दाऊद अंसारी (25) पुत्र यासीन भी दो भाइयों में बड़े थे। दाऊद की बेटी आयत अभी एक साल की है। दिसंबर में बहन की शादी है, जिसके लिए खर्च जुटाने की जिम्मेदारी भी इसी नौजवान के कंधे पर थी।
मां-बाप इस उम्मीद में थे कि 22 नवंबर को जब वह घर आएगा तो शादी की बाकी तैयारियों को पूरा कराएगा, लेकिन हादसे ने न केवल मां-बाप की उम्मीद, बल्कि बहन की खुशियां भी छीन लीं। बेटी आयत को देखकर हर आंख भर जा रही थी।

इकलौता बेटा था राहुल : राहुल सिंह (23) पुत्र लल्लन सिंह मां-बाप का दुलारा था। दो बहनों में से एक की शादी हो गई थी और दूसरे की शादी के लिए परिवार तैयारी में जुटा था। परिवार का खर्च, शादी का खर्च सब कुछ राहुल के जिम्मे ही था।


घरवाले खुश थे कि उसे कानपुर में नौकरी मिल गई है, अब जल्द ही सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं रहा होगा कि बृहस्पतिवार की सुबह इतना मनहूस होगी। अब पूरा जीवन मां-बाप को केवल राहुल की यादों के सहारे ही काटना है।

शुक्रवार सुबह होगा अंतिम संस्कार, रात में ही हो गई तैयारी

गांव के चार नौजवानों की मौत की खबर से पूरा गांव रो रहा है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन किसी के घर का चूल्हा नहीं जला। गांव के तमाम लोग शव लेने कानपुर गए हैं। गांव में मौजूद दयानंद सिंह, मणि, राजेश, शिवशंकर आदि ने बताया कि छोटी गंडक नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।







इसके लिए पहले से ही सारी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed