फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four accused of robbery from sales manager of finance company arrested

Deoria News: फाइनेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbery from sales manager of finance company arrested
लूट के रूपयो के साथ गिरफ्तार चार बदमाश। स्रोत पुलिस
देवरिया। सदर कोतवाली के कठिनइया-बेलडाड़ मार्ग पर सोमवार की रात भारत फाइनेंस इंक्यूजन के सेल्स मैनेजर के साथ 2.24 लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने लूट के रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरवलिया उर्फ रामनगर निवासी अभय तिवारी भुजौली कालोनी स्थित भारत फाइनेंस इंक्यूजन लिमिटेड में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करते हैं। रात में वह फुलवरिया करन गांव से कलेक्शन कर बैग में 2.24 लाख रुपये लेकर आ रहे थे। सदर कोतवाली के चंदौली गांव के पास दो बाइक पर सवार छह-सात की संख्या में युवक आए युवकों ने उनसे रुपये लूट लिए और फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया तो अहम सुराग मिले। बुधवार की दोपहर में कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस की पकड़ में आए आरोपियों की पहचान सदर कोतवाली के फुलवरिया करन गांव निवासी रंजित राजभर विनय राजभर, मैनुद्दीन अली, अमन गुप्ता के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने 2.04 लाख रुपये नकद और लैपटाॅप सहित अन्य सामान व घटना में प्रयुक्त दोनों बाइकों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

--------------
लूट की घटना का खुलासा कर दिया गया है। चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। इनके पास के लूट का रुपये भी बरामद कर लिया गया है।
- श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed