फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four accused arrested for robbing mobile and money

Deoria News: मोबाइल और रुपये लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for robbing mobile and money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की पिटाई कर मोबाइल और रुपये लूटने के चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।
पीड़ित की तहरीर पर रविवार को पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। गश्त के दौरान सुबह पुलिस ने रामपुर बुजुर्ग मोड़ के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान 210 रुपये व लूटे हुए मोबाइल को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने क्षेत्र के नदौली गांव निवासी शिवम यादव, पकड़ी लाला गांव निवासी बबलू ठाकुर, भोला राजभर व अमित राजभर के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व लूट का केस दर्ज कर तलाश में जुट गई। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब छह बजे चारों आरोपियों को रामपुर बुजुर्ग मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लूट के मामले में केस दर्ज कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल और 210 रुपये बरामद किए गए हैं। जिसे सील कर चारों को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।

जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी राजन पाल पुत्र नकूल पाल भटनी के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है। शनिवार की शाम वह कॉलेज से पढ़ाई कर ट्रेन से घर आ रहा था। वह सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। इसी बीच जानने वाले चार युवकों ने उसे रेलवे स्टेशन पर घेर लिया और बाइक पर बैठाकर नदावर बंधा पर ले गए, जहां उसकी पिटाई करते हुए उसके जेब में रखें पांच सौ रुपये और मोबाइल लूट कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed